{"_id":"6a08f345ab6fe93daca78a94e1d6d119","slug":"2-policeman-suspended-due-to-relation-with-drug-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों से संबंध रखने वाले दो पुलिसवाले निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों से संबंध रखने वाले दो पुलिसवाले निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
Updated Thu, 15 May 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा तस्करों के साथ कथित रूप से संपर्क रखने के मामले में तरनतारन के एसएसपी राजजीत सिंह हुदल की ओर से थाना सराएं अमानत खां के 2 हेड कांस्टेबलों को निलंबित करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
वहीं निलंबित किए गए हेड कांस्टेबलों ने खुद को बेकसूर बताते हुए थाना सराएं अमानत खां के प्रभारी के ऊपर कई तरह के आरोप लगाते इस मामले की बारीकी से जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार थाना सराएं अमानत खां के 2 हेड कांस्टेबलों भुपिंदर सिंह पेटी नंबर 351 और मेजर सिंह नंबर 775 को क्षेत्र के बदनाम तस्करों के साथ कथित रूप से संपर्क रखने की वजह से बुधवार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार निलंबित पुलिस कर्मचारियों के फोन का डिटेल निकालने के बाद उनको निलंबित करने के आदेश जारी हुए हैं। निलंबित किए गए दोनों हवलदारों ने खुद को बेकसूर बताते हुए थाना सराएं अमानत खां के प्रभारी पर कई प्रकार के आरोप लगाए। पुलिस के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह थाना सराएं अमानत खां के प्रभारी की कथित मनमानियों के सभी खुलासे पुलिस के उच्च अधिकारियों के सामने रखेंगे। थाना सराएं अमानत खां के प्रभारी सुखबीर सिंह ने हेड कांस्टेबलों के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उक्त हेड कांस्टेबलों के फोन डिटेल से यह बात सामने आई थी कि उनके क्षेत्र के बदनाम तस्करों के साथ संपर्क है। इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को देने के बाद ही हेड कांस्टेबल निलंबित हुए हैं।