शिमला की बफर्बारी देखनी है तो पढ़ें गुड न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में बर्फबारी के दौरान पर्यटकों की बढ़ती संख्या देखते हुए रेलवे ने शिमला के लिए 2 नई ट्वाय ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। 20 दिसंबर से शुरू होने वाली इन गाड़ियों को डुप्लीकेट शिवालिक और हॉलिडे स्पेशल का नाम दिया गया है।
डुप्लीकेट शिवालिक कालका स्टेशन से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी जो 11:45 पर शिमला पहुंचेगी। वहीं हॉलीडे स्पेशल 12:45 पर कालका रेलवे स्टेशन से चलेगी।
यह गाड़ी शाम 6:00 बजे शिमला पहुंचेगी। इन ट्रेनों में सैलानियों को सफर करने के लिए तुरंत बुकिंग करवानी होगी। सर्दियों के आगमन के साथ ही पहाड़ों की रानी शिमला में बर्फबारी शुरू हो गई है।
25 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक बुकिंग फुल
सर्दियों के आगमन के साथ ही पहाड़ों की रानी शिमला में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसी नजारे को देखने के लिए दूरदराज और विदेशों से सैलानी शिमला का रुख करने लगे हैं।
इस दौरान स्कूली बच्चों की छुट्टियां भी पड़ जाती हैं और अभिभावक भी बच्चों के साथ इस पहाड़ी क्षेत्र की ओर पहुंचते हैं। प्रकृति के इस सुंदर दृश्य को देखने के लिए सैलानियों का जैसे सैलाब सा उमड़ पड़ा है। इसके चलते 25 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक कालका से शिमला को चलने वाली रेलगाड़ियों में बुकिंग फुल हो गई है।
सैलानियों ने अभी से ट्वाय ट्रेन में अपनी सीटें बुक करवा ली हैं। बताया जा रहा है कि इसके कारण 25 से 31 दिसंबर तक ट्वाय ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं है।
फिलहाल छह ट्रेनें चल रही है शिमला के लिए
1 पैसेंजर सुबह 4 बजे
2 रेलकार सुबह 5:10 बजे
3 शिवालिक डीलक्स सुबह 5:30 बजे
4 मेल एक्सप्रेस सुबह 6:00 बजे
5 पैसेंजर सुबह 8:30 बजे
6 हिमालयन क्वीन दोपहर 12:10