फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   2 man immersed in canal in rewari

ससुराल पहुंचे 2 युवक नहर में नहाने गए थे, डूबने से मौत

Wed, 08 Jun 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Wed, 08 Jun 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
2 man immersed in canal in rewari
नहर - फोटो : अमर उजाला

रेवाड़ी के कोसली क्षेत्र के गांव बेरलीखुर्द में अपनी ससुराल आए गुजरात के दो युवक और उनका साला नहाते समय जेएलएन नहर में डूब गए। ग्रामीणों ने युवकों के साले को बचा लिया लेकिन दोनों युवकों को बचा नहीं सके। रविवार देर रात लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को ढूंढ निकाला।

विज्ञापन


बेरली खुर्द निवासी रोहताश गुजरात के अहमदाबाद में रह रहे हैं। उन्होंने अपनी एक बेटी की शादी गांधीनगर की गायत्री सोसायटी निवासी कन्हैया और दूसरी की शादी अहमदाबाद के कृष्णा सोसायटी निवासी राजेश से की थी। कुछ रोज पहले रोहताश और कन्हैया अपने साले अनिल और परिवार के साथ कुल्लू-मनाली घूमने गए थे।
विज्ञापन


वहां से लौटकर तीनों परिवार सहित रविवार को बेरलीखुर्द में परिवार के लोगों से मिलने के लिए आए थे, तभी यह हादसा हुआ जिसमें रोहताश और कन्हैया की जान चली गई। दोनों को ही तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र में धनौंदा के नजदीक से गुजर रही जेएलएन केनाल में डूबने से झुंझुनू के गांव भालोठ निवासी 26 वर्षीय प्रदीप की मौत हो गई। एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया की प्रदीप धनौंदा में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। रविवार शाम को तीन अन्य दोस्तों के साथ उसने शराब पी और फिर नहाने के लिए नहर में उतर गया। तैरना न आने के कारण वह डूबने लगा तो साथियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed