{"_id":"687ce637148ae6a9040bc935","slug":"2-ias-and-44-hcs-officers-transfer-in-haryana-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 2 IAS और 44 HCS अधिकारियों के हुए तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 2 IAS और 44 HCS अधिकारियों के हुए तबादले
Sun, 20 Jul 2025 06:21 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 20 Jul 2025 06:21 PM IST
सार
हरियाणा सरकार ने दो आईएएस और 44 एचसीएस अधिकारियों का रविवार को तबादला कर दिया।
विज्ञापन
हरियाणा में अधिकारियों के तबादले
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा सरकार ने दो आईएएस और 44 एचसीएस अधिकारियों का रविवार को तबादला कर दिया। आईएएस अधिकारी निशा को उनकी ड्यूटी के अतिरिक्त पंचकूला जिला परिषद का सीईओ और आईएएस अधिकारी दीपक बाबूलाल को कैथल नगर आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश पत्र हरियाणा कार्मिक विभाग के उप सचिव ने जारी किए हैं।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी निशा के पास वर्तमान में अतिरिक्त उपायुक्त सह जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पंचकूला और दीपक बाबूलाल के पास अतिरिक्त उपायुक्त सह जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, कैथल की जिम्मेदारी है। इसी तरह एचसीएस अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक को मुख्यमंत्री की घोषणाओं के लिए ओएसडी लगाया गया है। राजीव प्रसाद को हरियाणा विधानसभा का सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन