Gurdaspur: उझ दरिया में 2.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, स्कूलों में छुट्टियां, सात गांव देश से कटे
मकौड़ा पत्तन पर जलस्तर बढ़ने से दरिया में नाव चलनी बंद हो गई हैं, जिससे दरिया पार भारत पाक सीमा के साथ सटे गांव तूर, चेबे, भरियाल, लासियन, मम्मी चकरंगा, कजले और झूमर से शेष देश का संपर्क टूट गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण दरियाओं और नालों में पानी का स्तर बढ़ गया है। जिसके अंतर्गत बुधवार सुबह दोबारा से उझ दरिया में 2.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गुरदासपुर के उपायुक्त डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि उझ दरिया में 2.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी मकौड़ा पत्तन के पास रावी दरिया में आकर मिल जाएगा। जिसके बाद रावी दरिया में पानी का लेवल 3 लाख क्यूसेक हो जाएगा।
इसके बाद पानी धर्मकोट पत्तन डेरा बाबा नानक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति की जानकारी जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 1800-180-1852 या बाढ़ कंट्रोल रूम के नंबर 01874-266376 पर दी जा सकती है। जिला प्रशासन बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि फिलहाल गुरदासपुर में स्थिति बिल्कुल काबू में है। जिले के लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है। यह पानी दरिया रावी में ही बहकर निकल जाएगा। हालांकि लोग पूरी तरह से चौकस रहे।
यह भी पढ़ें: Punjab: पटियाला में मूसलाधार बरसात से गिरी मकान की छत, दो की मौत, जैकब ड्रेन के फ्लड गेट खोले
सात गांवों का शहर से संपर्क टूटा
गुरदासपुर प्रशासन की तरफ से चौकसी बरतने के आदेश जारी किए गए हैं। मकौड़ा पत्तन पर जलस्तर बढ़ने से दरिया में नाव चलनी बंद हो गई हैं, जिससे दरिया पार भारत पाक सीमा के साथ सटे गांव तूर, चेबे, भरियाल, लासियन, मम्मी चकरंगा, कजले और झूमर से शेष देश का संपर्क टूट गया है। जिस कारण अब दरिया पार के लोगों को पानी कम होने तक इंतजार करना पड़ेगा।
डीसी और एसएसपी ले रहे जायजा
गुरदासपुर के उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल और एसएसपी हरीश दयामा सहित अन्य अधिकारी मकौड़ा पत्तन पर पहुंच कर जल स्तर बढ़ने से पैदा हुई स्थिति का जायजा ले रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर ने बताया कि उझ नदी में पानी छोड़ा गया है। इसलिए उझ और रावी नदियों के आसपास रहने वाले निवासियों को सावधान किया गया है। उन्हें नदी से दूर रहने और अपने जानवरों को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की सलाह है।
स्कूलों में की छुट्टियां
दरियाओं में बढ़े पानी के जलस्तर को देखते हुए डीसी ने स्कूलों में छुट्टियां करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर रावी दरिया के पार बल्ज एरिया (डेरा बाबा नानक सब डिवीजन और मकौड़ा पत्तन से पार) स्कूलों में स्थिति ठीक होने तक छुट्टियां कर दी गई है।
5000 क्यूसेक पानी रावी नदी में छोड़ा
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण रणजीत सागर डैम में खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे 524.50 मीटर तक जलस्तर पहुंच गया है। डैम में खतरे का निशान 527.91 तक है। चीफ इंजीनियर ने बताया कि डैम में बुधवार दोपहर बाद पांच हजार क्यूसेक पानी रावी नदी में छोड़ा गया है। अगर हालात बिगडते हैं तो और पानी छोड़ने की संभावना है।