फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   19 year old Pakistani girl who fell in love with UP Man sent back to Pakistan

Amritsar: ऑनलाइन लूडो खेलते यूपी के मुलायम संग प्यार में पड़ी पाकिस्तानी इकरा, शादी भी की, पुलिस ने भेजा वापस

Mon, 20 Feb 2023 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 01:44 PM IST
सार

इकरा 19 सितंबर 2022 को पाकिस्तान से फ्लाइट के माध्यम से नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर पहुंची। मुलायम उसे वहीं लेने के लिए गया और उन दोनों ने वहीं शादी कर ली। एक सप्ताह के करीब दोनों नेपाल में रहे और बाद में सोनाली बार्डर से भारत आ गए।

विज्ञापन
19 year old Pakistani girl who fell in love with UP Man sent back to Pakistan
पाकिस्तान की इकरा को बीएसएफ ने पाक रेंजर्स को सौंपा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

प्रेम में पड़ी 19 वर्षीय पाकिस्तानी लड़की इकरा जिवानी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पकड़ कर पाकिस्तान वापस भेज दिया है। बीएसएफ के जवानों ने इकरा को पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले कर दिया है। इकरा अपने यूपी में रहने वाले प्रेमी से मिलने नेपाल के रास्ते भारत आई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इकरा पाकिस्तान के हैदराबाद की रहने वाली है। ऑनलाइन लूडो खेलते हुए उसे यूपी के युवक मुलायम सिंह से प्यार हो गया। मुलायम के प्यार में वह इस कदर अंधी हो गई कि नेपाल के रास्ते भारत पहुंच गई। हालाकि उसने वीजा के लिए अप्लाई भी किया था लेकिन उसका वीजा रिजेक्ट हो गया था। इसके बाद उसने नेपाल के रास्ते भारत आने का फैसला किया । प्रेमी से शादी कर उसने अपना नाम भी हिन्दू रवा यादव रख लिया था। पड़ोसियों को उसके नमाज पढ़ने की आदत से शक हो गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने रेड कर इकरा को हिरासत में लिया। उसके घर की तलाशी के दौरान पुलिस को उसका पाकिस्तानी पासपोर्ट भी मिल गया। जिससे उसके असली नाम का खुलासा हो गया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान सामने आया कि इकरा 19 सितंबर 2022 को पाकिस्तान से फ्लाइट के माध्यम से नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर पहुंची। मुलायम उसे वहीं लेने के लिए गया और उन दोनों ने वहीं शादी कर ली। एक सप्ताह के करीब दोनों नेपाल में रहे और बाद में सोनाली बार्डर से भारत आ गए। दोनों बंगलुरू के एक लेबर क्वार्टर में रहने लगे। इकरा को पुलिस ने विदेश रजिस्ट्रेशन कार्यालय के हवाले किया। वहीं मुलायम के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। विदेश रजिस्ट्रेशन कार्यालय ने पाक सरकार व एंबेसी से संपर्क किया तो लड़की ने इस दौरान अपने घर पाकिस्तान जाने की इच्छा जताई। जिस के बाद सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इकरा के पाकिस्तान स्थित परिवार से संपर्क किया गया और बीएसएफ के माध्यम से इकरा को पाक रेंजर्स को सौंप दिया ताकि इकरा को उसे परिजनों के पास भेज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed