{"_id":"62fe6aec10ee1b681b316140","slug":"19-died-due-to-covid-19-in-four-days-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी लील रहा कोरोना: पंजाब में चार दिन में 19 की मौत, 1127 नए संक्रमित, मोहाली में हालात ज्यादा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी लील रहा कोरोना: पंजाब में चार दिन में 19 की मौत, 1127 नए संक्रमित, मोहाली में हालात ज्यादा खराब
Thu, 18 Aug 2022 10:14 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:14 PM IST
सार
जालंधर में 53, होशियारपुर में 47, अमृतसर, लुधियाना में 31-31, पटियाला में 30, बठिंडा में 19, रोपड़ में 14, मोगा में 11, फिरोजपुर, एसबीएस नगर में 10-10, कपूरथला में आठ, फतेहगढ़ साहिब में सात, गुरदासपुर में छह, चार जिलों में तीन-तीन, चार अन्य जिलों में एक-एक नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पंजाब में कोरोना संक्रमण से हालात अब खराब होने लगे हैं। चार दिनों में सूबे में 19 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। 1127 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मोहाली जिले में हालात ज्यादा खराब हैं। गुरुवार को राज्य की संक्रमण दर तीन प्रतिशत के पार पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 15 और 16 अगस्त को सूबे में छह-छह संक्रमितों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
17 को चार और 18 अगस्त को कोरोना संक्रमण से तीन मौत के मामले सामने आए हैं। गुरुवार को अमृतसर, होशियारपुर और जालंधर में एक-एक संक्रमितों की मौत हुई। 365 नए मामले आए हैं। अकेले मोहाली में 72 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जालंधर में 53, होशियारपुर में 47, अमृतसर, लुधियाना में 31-31, पटियाला में 30, बठिंडा में 19, रोपड़ में 14, मोगा में 11, फिरोजपुर, एसबीएस नगर में 10-10, कपूरथला में आठ, फतेहगढ़ साहिब में सात, गुरदासपुर में छह, चार जिलों में तीन-तीन, चार अन्य जिलों में एक-एक नए मरीज मिले हैं। मानसा जिले में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला है। सूबे में अभी 1836 सक्रिय मामले हैं। 11 जून को इनकी संख्या पंजाब में 235 थी।
विज्ञापन
इन जिलों की पांच फीसदी से अधिक संक्रमण दर
- जिला संक्रमण दर
- मोहाली 10.62 प्रतिशत
- होशियारपुर 7.23 प्रतिशत
- पटियाला 7.65 प्रतिशत