{"_id":"630d8ff8c0b09412af247090","slug":"185-5-kg-heroin-reached-punjab-from-ports-in-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गुजरात व महाराष्ट्र के बंदरगाह से नशा तस्करी, दो माह में पंजाब पुलिस ने 185.5 किलो हेरोइन पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गुजरात व महाराष्ट्र के बंदरगाह से नशा तस्करी, दो माह में पंजाब पुलिस ने 185.5 किलो हेरोइन पकड़ी
Tue, 30 Aug 2022 09:53 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Aug 2022 09:53 AM IST
सार
आईजी गिल ने बताया कि पंजाब पुलिस ने पिछले हफ्ते राज्य भर में एनडीपीएस एक्ट के तहत 33 व्यापारिक मामलों समेत 283 एफआईआर दर्ज की और 370 नशा तस्करों/सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशा तस्करों के खिलाफ तेज की गई पंजाब पुलिस की कार्रवाई के दौरान यह सामने आया है कि गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाह भारत में नशा तस्करी का नए इंट्री प्वाइंट बन रहे हैं। पिछले दो महीनों में पंजाब पुलिस ने गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों के जरिए लाई गई 185.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने दी।
विज्ञापन
आईजी गिल ने बताया कि ताजा कार्रवाई के दौरान एसबीएस नगर पुलिस ने रविवार को गुजरात के भुज से आ रहे एक ट्रक से 38 किलो हेरोइन बरामद की, जो गुजरात के समुद्री रास्ते से भारत की सरहद में लाई गई थी। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह बरामदगी पिछले हफ्ते राज्य में बरामद की गई 13.51 किलो हेरोइन के अलावा है। पिछले सप्ताह राज्य में कुल 51.51 किलो हेरोइन बरामद की गई। इससे पहले 12 जुलाई को एटीएस गुजरात के साथ साझा कार्रवाई में पंजाब पुलिस ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर कंटेनर से 75 किलो हेरोइन बरामद की थी। वहीं महाराष्ट्र पुलिस के साथ इसी तरह की कार्रवाई के दौरान 15 जुलाई को मुंबई के नाहवा शेवा पोर्ट पर कंटेनर से 72.5 किलो हेरोइन बरामद की गई थी।
विज्ञापन
आईजी गिल ने बताया कि पंजाब पुलिस ने पिछले हफ्ते राज्य भर में एनडीपीएस एक्ट के तहत 33 व्यापारिक मामलों समेत 283 एफआईआर दर्ज की और 370 नशा तस्करों/सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।