फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18.1 mm rain in three hours, intersections filled with water

Chandigarh News: तीन घंटे में 18.1 एमएम बारिश, चौक-चौराहों पर भरा पानी

Mon, 18 Sep 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
18.1 mm rain in three hours, intersections filled with water
चंडीगढ़। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में सक्रिय हुए साइक्लोन सर्कुलेशन की वजह से रविवार सुबह अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। यह बारिश करीब सुबह 11:30 बजे तक जारी रही। इस दौरान तीन घंटे में 18.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर के कई चौक-चौराहों पर पानी भर गया। इस दौरान प्रेस लाइट प्वाइंट के पास एक पेड़ भी गिर गया।
विज्ञापन

सुबह के बाद दोबारा बारिश नहीं हुई लेकिन पूरे दिन बादल छाए रहे और मौसम सुहाना बना रहा। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार सुबह 8.30 बजे से रविवार सुबह 8.30 के बीच 5 एमएम बारिश हुई और रविवार सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच 18.1 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार होने की वजह से ज्यादातर लोग घरों में होते हैं। सुहाना मौसम होने की वजह से शाम को सुखना लेक, रोज गार्डन, रॉक गार्डन समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर काफी भीड़ देखी गई। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को सुबह 9:00 बजे के आसपास बारिश सबसे तेज हुई। उसके बाद धीरे-धीरे रफ्तार में कमी आई गई और 11:30 बजे तक अधिकतर शहर के हिस्सों में बारिश बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी हो सकती है बारिश
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को भी शहर में बादल छा सकते हैं और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार एक जून से लेकर रविवार शाम 5:30 बजे तक शहर में 1118.4 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 34.8 प्रतिशत ज्यादा है।


इन जगहों पर भरा था पानी
1. अनाज मंडी चौक
2. सेक्टर-23/24 लाइट प्वाइंट से सेक्टर 23/24/15/16 चौक
3. औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित सीटीयू वर्कशॉप के पास रेलवे अंडर ब्रिज रोड पर पानी भर गया। जिसकी वजह से गाड़ियों की आवाजाही को कुछ देर के बंद करना पड़ा। हालांकि 11.40 के पास सड़क को फिर से खोल दिया गया।
4. प्रेस लाइट प्वाइंट से सेक्टर-17 साइड स्लिप रोड की ओर एक पेड़ गिर गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed