{"_id":"64862b4e8c0a77ea3b0024a7","slug":"18-people-arrested-for-gambling-from-seven-places-chandigarh-news-c-71-1-mli1001-1638-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सात जगहों से जुआ खेल रहे 18 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सात जगहों से जुआ खेल रहे 18 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली/मुल्लांपुर/खरड़/जीरकपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान चेकिंग करते हुए जिले में सात अलग-अलग जगहों पर जुआ खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने कहा कि जिले में किसी को अवैध कारोबार नहीं करने दिया जाएगा।
पहले मामला फेज-8 थाने का है। जांच अधिकारी एसआई नरिंदर कुमार ने कहा कि पुलिस सेक्टर-68-69 लाइट प्वाइंट पर गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि लालू, शंकर, शादी लाल तीनों वासी कुंभड़ा सेक्टर-68 के सिटी पार्क के पास ताश के पत्तों पर जुआ खिला रहे हैं। इस पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनसे 1200 रुपये बरामद किए। फेज-11 थाने में दर्ज दूसरे मामले के बारे में एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि बाबा व्हाइट हाउस के पास पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर फेज-11 स्थित पुराने बस स्टैंड के पास शौचालयों की बैक साइड पर दबिश देकर ताश के पत्तों पर जुआ खिला रहे आठ आरोपियों अनूप, अमन दोनों वासी चंडीगढ़ सतपाल सिंह, पुनीत, राकेश, इंद्र, रिंकू और नवदीप सिंह सभी वासी मोहाली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से तलाशी के दौरान 10,300 रुपये भी बरामद हुए।
थाना सदर खरड़ में दर्ज हुए तीसरे मामले के बारे में एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि खरड़ में देसूमाजरा के पास पड़ती सब्जी मंडी के पास लोगों को दड़ा-सट्टा लगवा रहे एक आरोपी पुनीत गर्ग वासी खरड़ को पकड़ा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जलवायु टॉवर के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि खरड़ में देसूमाजरा के पास पड़ती सब्जी मंडी के पास उक्त आरोपी लोगों को दड़ा-सट्टा लगाने के लिए कह रहा है। सूचना पर दबिश देकर उसे पकड़ा और उससे 1120 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
मुल्लांपुर पुलिस थाने में दर्ज चौथे मामले में पुलिस ने दो लोगों को सट्टा खिलाने के जुर्म में पकड़ा। एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि गांव शिंगारीवाल रोड पर दड़ा-सट्टा लगने की सूचना मुखबिर ने दी। इसके बाद उन्होंने वहां दबिश देकर दो आरोपियों सुमित उर्फ सोनू वासी नयागांव और राम वासी गांव सियालबा को गिरफ्तार किया। इनसे पुलिस ने एक हजार रुपये भी बरामद किए।
पांचवां मामला जीरकपुर थाने का है। जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि वह सिंघपुरा चौक पर गश्त के दौरान मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि सिंघपुरा एसटीपी के नजदीक कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। मौके पर पहुंचकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही 580 रुपये की राशि बरामद की। दोनों आरोपियों की पहचान मुहम्मद कुरैशी निवासी गांव भुखड़ी थाना खरड़ और बाबू लाल निवासी जीरकपुर के रूप में हुई है।
छठे मामले में पुलिस ने जीरकपुर गंदे नाले के नजदीक से दो लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। इनके पास से जुआ खेलते हुए 600 रुपये भी बरामद किए हैं। इनकी पहचान राम आशीष वासी कृष्णा एनक्लेव ढकोली और मुहम्मद वाहिद निवासी आदर्श नगर जीरकपुर के रूप में हुई है।