फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18 Lakh People still not get vaccinated in Punjab

जानलेवा लापरवाही: पंजाब में कोरोना से मरने वालों में ज्यादातर ने नहीं लगवाया था टीका, 18 लाख लोग अब भी वंचित

Thu, 20 Jan 2022 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Jan 2022 10:10 AM IST
सार

पंजाब में बढ़ते संक्रमण के पीछे टीकाकरण की धीमी गति भी बताई जा रही है। अब तक मात्र 84 प्रतिशत लोगों ने ही पहली खुराक ली है।

विज्ञापन
18 Lakh People still not get vaccinated in Punjab
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Social media

विस्तार

पंजाब में कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों की लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। कोरोना को लेकर राज्य में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। पिछले एक सप्ताह में सूबे में कोरोना से मरने वालों में अधिकांश वे लोग हैं जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया था। इस खुलासे के बाद सेहत महकमे  की चिंता बढ़ गई है। दूसरी खतरनाक बात यह है कि प्रदेश में 18 लाख लोगों ने वैक्सीन की एक भी खुराक अभी तक नहीं ली है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से टीकाकरण करवाने की अपील की है।

विज्ञापन


 पंजाब इन दिनों कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में है। हर रोज 6000 से अधिक नए संक्रमित मिल रहे हैं। इससे मरने वालों की संख्या का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना औसतन 10 से 15 लोग संक्रमण से दम तोड़ रहे हैं। इन आंकड़ों के बीच चिंताजनक बात यह सामने आई है कि अब तक संक्रमण से मरने वालों में अधिकांश ऐसे लोग चिह्नित हुए हैं जिन्होंने कोरोना की एक भी डोज नहीं ली थी। हालांकि संक्रमण से मरने वालों में अधिकांश सह रोगों से भी ग्रसित थे। स्वास्थ्य विभाग ने भी इसे लेकर चिंता जताई है। 
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि राज्य में 18 लाख लोग ऐसे चिह्नित किए गए हैं जिन्होंने अभी तक वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं ली है। राज्य के हिसाब से यह बड़ी संख्या है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टीकाकरण के लिए किसी पर दवाब नहीं डाला जा रहा है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से समय समय पर लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी खुराक से जी चुरा रहे लोग

पंजाब में बढ़ते संक्रमण के पीछे टीकाकरण की धीमी गति भी बताई जा रही है। अब तक मात्र 84 प्रतिशत लोगों ने ही पहली खुराक ली है। हैरानी की बात यह है कि दूसरी खुराक लेने से राज्यवासी कतरा रहे हैं। अब तक मात्र 49 प्रतिशत लोगों ने ही दूसरी खुराक ली है।

एक हफ्ते के दौरान कोरोना का आंकड़ा

तारीख            मौतें             संक्रमित
18 जनवरी      26              6641
17 जनवरी      20              6656
16 जनवरी      13              7396
15 जनवरी      22              6883
14 जनवरी     21              7642
13 जनवरी     06              6083
कुल           108             41301 

24 घंटे में 27 की मौत, 7849 मिले नए संक्रमित

पंजाब में बुधवार को 24 घंटे में 27 संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि 7849 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण दर 18.94 प्रतिशत दर्ज की गई है। सबसे अधिक मौतें अमृतसर और लुधियाना में 6-6 हुई हैं।

पंजाब में 18 लाख लोग ऐसे हैं कि जिन्होंने कोरोना की एक भी खुराक नहीं ली है। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण के लिए लोगों पर दबाब नहीं डाल रहा, लेकिन लोगों को अपनी नहीं तो अपनों की फिक्र करनी चाहिए और टीका लगवाना चाहिए। - डा. राजेश भास्कर, नोडल अफसर, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed