फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1774 migrant birds have died in Pong Dam 

पौंग डैम में अब तक 1774 प्रवासी परिंदों ने दम तोड़ा, फ्लू की आशंका, 10 किमी इलाके में सभी गतिविधियां बंद

Mon, 04 Jan 2021 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा/होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा/होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Jan 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
1774 migrant birds have died in Pong Dam 
पौंग डैम वेटलैंड। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के वेटलैंड पौंग बांध में मर रहे विदेशी परिंदों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। 29 दिसंबर से 3 जनवरी की शाम तक कुल 1774 प्रवासी परिंदों की मौत हो गई। रविवार को नगरोटा सूड़ियां में 214 और धमेटा में 114 पक्षी मृत पाए गए। 

विज्ञापन


पौंग झील में विदेशी परिंदों की कुछ दिनों से हो रही लगातार मौतों का रहस्य अभी बरकरार है। विभाग ने झील में पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी है। वन्य प्राणी विंग ने पौंग झील बंद कर इसके चारों ओर 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र में सभी गतिविधियों को फिलहाल बंद करवा दिया है। इस बारे में कांगड़ा जिला प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है। अभी तक पोस्टमार्टम न मिलने से विदेशी परिंदों की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पौंग बांध वेटलैंड पर मृत मिले 938 विदेशी पक्षी, लगातार बढ़ रही संख्या, जांच में जुटी टीम 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्य प्राणी विभाग ने मौत की वजह जानने के लिए मृत परिंदों के सैंपल जालंधर, बरेली और भोपाल भेजे हैं। मंगलवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। हालांकि एहतियातन विभाग की टीम मृत परिंदों को जला रही है, ताकि यदि कोई फ्लू हो तो वह फैल न सके।


इस बीच जानकारों का कहना है कि कीटनाशक दवा इन परिंदों की मौत का कारण नहीं हो सकता है, अपितु यह फ्लू है, जो परिंदों में पाया जाता है क्योंकि हर दिन परिंदों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय मछुआरों ने बताया कि झील में और झील के बीच खाली भूमि पर भी कई परिंदे मरे हुए पाए गए, जिससे अब उनकी चिंता बढ़ने लगी है। विदेशी परिंदों की लगातार मौतों से झील किनारे बसे लोगों की चिंता भी बढ़ रही है।

डीएफओ राहुल रहाणे ने बताया कि विदेशी परिंदों की मौत के आंकड़े जमा किए जा रहे हैं। विभाग पूरी मुस्तैदी से इनके बचाव के लिए लगा हुआ है। झील में वाइल्ड लाइफ व वन्य विभाग के अधिकारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं। 29 दिसंबर से 3 जनवरी तक मरे प्रवासी पक्षियों को एक गहरे गड्ढे में डालने के पश्चात अग्नि भेंट कर दिया गया। बाद में गड्ढे को भर दिया गया है। एक किलोमीटर के अंदर जितने भी व्यापारी या फिर पोल्ट्री फार्म है, उसकी भी पूरी जानकारी एकत्र की जा रही है। इसके बारे लोगों को भी बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि झील के किनारे हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed