फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   938 Migratory Birds Found Dead at Pong Dam Wetland

पौंग बांध वेटलैंड पर मृत मिले 938 विदेशी पक्षी, लगातार बढ़ रही संख्या, जांच में जुटी टीम

Fri, 01 Jan 2021 10:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Jan 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
938 Migratory Birds Found Dead at Pong Dam Wetland
पौंग बांध वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वेटलैंड पौंग बांध में तीन दिन में अब तक करीब 938 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है। विभाग मामले की जांच करा रहा है। डीएफओ राहुल एम रोहाणे व रेंज अफसर सेवा सिंह ने बताया कि अब तक पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार प्रवासी पक्षियों की मौत कैसे हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पौंग झील में अगर कोई प्रवासी पक्षियों का शिकार करता मिला तो उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मरने वाले प्रवासी पक्षियों में बार हेडिड गीज की संख्या सबसे अधिक है। बता दें है कि ब्यास नदी पर बने पौंग बांध के जलाशय महाराणा प्रताप सागर में प्रवासी पक्षियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


अभी तक यहां करीब 50 हजार प्रवासी परिंदे पहुंच चुके हैं। प्रवासी पक्षियों की गणना 31 दिसंबर को होनी थी। इस बीच 29 दिसंबर को प्रवासी पक्षियों के अचानक मृत्यु हो जाने से गणना का काम अब दो जनवरी को किया जाएगा। बता दें कि पौंग झील के किनारे 29 दिसंबर को 530 और 30 दिसंबर को 310 प्रवासी पक्षी मृत मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed