{"_id":"5ee7cbb9c0079e21e261a4cc","slug":"177-indians-who-stranded-in-dubai-return-to-chandigarh-airport-by-special-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में फंसे 177 लोग विशेष फ्लाइट से वतन लौटे, इनमें सबसे ज्यादा 168 पंजाब के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में फंसे 177 लोग विशेष फ्लाइट से वतन लौटे, इनमें सबसे ज्यादा 168 पंजाब के
Tue, 16 Jun 2020 12:59 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई से आई स्पेशल फ्लाइट 177 भारतीय यात्रियों को लेकर मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। इंडिगो की यह उड़ान दुबई में फंसे भारतीयों को वापस लाने गई थी। मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट दोपहर 2.28 बजे पहुंची। इस दौरान ज्यादातर यात्रियों ने पीपीई किट पहनी हुईं थीं।
विज्ञापन
इस उड़ान के माध्यम से कुल 177 यात्री आए। इसमें 168 यात्री पंजाब जबकि दो यात्री हरियाणा के थे। वहीं, हिमाचल से दो और जम्मू और कश्मीर से दो, उत्तराखंड का एक और चंडीगढ़ के दो यात्री शामिल थे। जैसे ही यह उड़ान यहां पहुंची तो पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी यात्रियों का चेकअप किया। इसके बाद यात्रियों को बैच में एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
सैनिटाइज करके यात्रियों को दिया सामान
सभी यात्रियों के लिए सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई थी। दुबई से मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे लोगों को राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार क्वारंटीन किया जाएगा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पीआरओ प्रिंस दिलदार ने बताया कि एयरपोर्ट पर सभी व्यवस्थाओं को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने संभाला। जो लगेज विमान से उतारा गया उसको बाकायदा सैनिटाइज करने के बाद ही यात्रियों को दिया गया।
विज्ञापन