{"_id":"623d58098f9523326441bab9","slug":"17-year-old-youth-shot-dead-in-panipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: शादी में कहासुनी के बाद युवक की गोली मारकर हत्या , शराब पार्टी में हुई वारदात, पिता की शिकायत पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपत: शादी में कहासुनी के बाद युवक की गोली मारकर हत्या , शराब पार्टी में हुई वारदात, पिता की शिकायत पर केस दर्ज
Fri, 25 Mar 2022 11:22 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:22 AM IST
सार
मृतक के पिता नवीन ने बताया कि बेटे चिराग को उसका दोस्त सुमित घर से बुलाकर ले गया था। शक है कि आरोपी जीत्ते के साथ बेटे की हत्या में सुमित का हाथ है।
विज्ञापन
मृतक चिराग ( फाइल फोटो )
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोहाना रोड पर शुगर मिल के सामने एक ऑफिस में शराब पार्टी में कहासुनी के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पिता ने गोली मारने वाले आरोपी के साथ-साथ बेटे के एक दोस्त पर भी हत्या की साजिश में शामिल होने का शक जताया और शिकायत दी।
विज्ञापन
आजाद नगर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि 17 वर्षीय बेटे चिराग उर्फ गौरव शर्मा को 24 मार्च की रात दोस्त सुमित घर से बुलाकर एक शादी में ले गया। उन्होंने बताया कि आजाद नगर में प्रदीप की शादी थी। शादी में प्रदीप का दोस्त बुढ़ाखेड़ा निवासी जीत्ता, आजाद नगर निवासी सोमबीर, सुरेंद्र भी आए थे।
विज्ञापन
सभी गोहाना रोड पर शुगर मिल के सामने नीरज पाठक के ऑफिस में बैठकर शराब पी रहे थे। रात साढ़े 10.30 बजे सुमित बेटे चिराग को लेकर नीरज पाठक के ऑफिस पहुंचा। ऑफिस पहुंचने के बाद रात 10:50 पर बेटे ने कॉल की और जल्द घर आने की बात कही। इसी बीच किसी बात जीत्ता से कहासुनी हो गयी। कहासुनी के चलते आरोपी ने अपनी पिस्तौल से गोली मारकर बेटे की हत्या कर दी।
विज्ञापन
घर से बुलाकर ले जाने वाले दोस्त पर भी शक
मृतक के पिता नवीन ने बताया कि बेटे चिराग को उसका दोस्त सुमित घर से बुलाकर ले गया था। शक है कि आरोपी जीत्ते के साथ बेटे की हत्या में सुमित का हाथ है। हत्या के बाद आरोपी जीत्ता और सुमित मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम
वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर मॉडल टाउन थाना पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू की। शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। एफएसएल टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया और कई साक्ष्य जुटाए हैं। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।