फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17 year old youth died after being shot with revolver while taking selfie

Moga News: सेल्फी लेते रिवॉल्वर से चली गोली... 17 साल के लड़के के सिर के आर-पार निकली, अस्पताल में मौत

Wed, 29 Mar 2023 04:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Mar 2023 04:51 PM IST
सार

धर्मकोट थाने के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि गांव बाजेके निवासी 17 वर्षीय गुरबिंदर सिंह मंगलवार की शाम अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ सेल्फी ले रहा था। अचानक गोली चल गई और उसके सिर के आर-पार हो गई। परिवार वालों ने गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मगर उसकी जान नहीं बची।

विज्ञापन
17 year old youth died after being shot with revolver while taking selfie
गुरबिंदर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोगा जिले में एक नौजवान को रिवॉल्वर के साथ सेल्फी लेना बहुत भारी पड़ गया। अचानक गोली चलने से उसकी मौत हो गई। मामला मोगा जिले के कस्बा धर्मकोट के गांव बाजेके का है। यहां का रहने वाला 17 वर्षीय युवक गुरबिंदर सिंह अपने पिता की रिवॉल्वर के साथ सेल्फी ले रहा था। मगर इसी दौरान अचानक गोली चल गई। आनन-फानन परिवार के लोग गुरबिंदर को लेकर मोगा के एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


धर्मकोट थाने के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि गांव बाजेके निवासी 17 वर्षीय गुरबिंदर सिंह मंगलवार की शाम अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ सेल्फी ले रहा था। अचानक गोली चल गई और उसके सिर के आर-पार हो गई। परिवार वालों ने गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मगर उसकी जान नहीं बची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर धारा- 174 की कारवाई की गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed