फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17 people including a CBI clerk were cheated of Rs 27 lakh in the name of sending them abroad

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर सीबीआई के क्लर्क समेत 17 लोगों से 27 लाख ठगे

Thu, 10 Jul 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
17 people including a CBI clerk were cheated of Rs 27 lakh in the name of sending them abroad
चंडीगढ़। सेक्टर-22 स्थित इमिग्रेशन फर्म मिशन एब्रॉड ने 17 लोगों से 27 लाख 74 हजार रुपये की ठगी की है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने 15 लोगों की शिकायत पर फर्म के मालिक समेत 6 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपियों में फर्म के मालिक विक्रांत राणा के अलावा गौरव ठाकुर, राजबीर, सूरज मल्होत्रा, शिव शर्मा और अन्य लोग शामिल हैं। आरोपी दो महीने से दफ्तर बंद कर भागे हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मिशन एब्रॉड के खिलाफ इससे पहले भी सेक्टर-17 थाने में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

जुलाना के 39 वर्षीय समुंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह न्यू दिल्ली में सीबीआई एसी-3 में बतौर क्लर्क काम करता है। 16 दिसंबर 2024 को उसने इंस्टाग्राम पर इमिग्रेशन का विज्ञापन देखा। उसने, उनके दोस्त रोहतक के जगमिंदर और एक अन्य दोस्त की पत्नी सोनीपत निवासी रानी ने विजिटर वीजा पर यूएसए जाने के लिए मिशन एब्रॉड की ओर से विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर सूरज मल्होत्रा से उनकी बात हुई। सूरज ने यूएसए का विजिटर वीजा लगवाने का दावा किया। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक फाइल के 10 हजार रुपये मांगे। उन्हें यूएसए में टी-20 वर्ल्ड कप देखने के लिए जाना था। पीड़ितों की तीन फरवरी 2025 को आरोपी से बात हुई थी और उन्होंने 30 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। उसके बाद पीड़ितों को सेक्टर-22 स्थित मिशन एब्रॉड के दफ्तर बुलाया गया। वहां उन तीनों के पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज ले लिए गए। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति से एक लाख 40 हजार रुपये मांगे गए।
7 फरवरी को उन्होंने 99 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 17 फरवरी को 90 हजार रुपये ट्रांसफर किए। फिर से पैसों की मांग करने पर कई किस्तों में पैसे ट्रांसफर किए। तीनों ने कुल 4 लाख 84 हजार रुपये दिए थे।
20 दिन बाद पीड़ितों ने सूरज मल्होत्रा से वीजा के बारे में पूछा। इस पर आरोपी ने कहा कि अभी प्रक्रिया शुरू हुई है। आरोपी ने जगमिंदर और रानी की फाइल ही नहीं लगाई। जब आरोपियों से पैसे वापस मांगे गए तो उन्होंने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया।

फर्म के मालिक विक्रांत राणा ने समुंदर को 50 हजार रुपये वापस कर दिए, लेकिन बाकी 50 हजार रुपये देने से इनकार कर दिया। इस दौरान वर्ल्ड कप भी निकल गया। आरोपी ने 90 हजार के दो चेक भी दिए जोकि बाउंस हो गए। पीड़ित ने फोन किया तो आरोपियों ने कहा कि ऑनलाइन पैसे डाल देंगे, लेकिन इसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया।





---



बॉक्स

इन लोगों से भी की मिशन एब्रॉड ने ठगी
हरियाणा के जुलाना निवासी समुंदर सिंह से 4 लाख 14 हजार रुपये



अंबाला के नारायणगढ़ निवासी अमित से 1 लाख 30 हजार रुपये



नारायणगढ़ के भूपिंदर शर्मा से 1 लाख 7 हजार रुपये



पटियाला के नाभा निवासी हेमंत सहगल से 1 लाख 40 हजार रुपये



जींद के महिपाल से 1 लाख 71 हजार रुपये



हरियाणा के पिल्लूखेड़ा निवासी अमित कुमार से 2 लाख 65 हजार रुपये



पिल्लूखेड़ा के विक्रम से 2 लाख 65 हजार रुपये



मलेरकोटला निवासी लवदीप सिंह से 1 लाख 45 हजार रुपये



कैथल के पंकज से 1 लाख 30 हजार रुपये



यमुनानगर के अभिषेक कश्यप से 1 लाख



पटियाला के जगमोहन से 6 लाख 50 हजार



पटियाला के सुरेश कुमार शर्मा से 1 लाख 50 हजार



रोहतक के प्रवीन कुमार से 1 लाख 7 हजार



गुरदासपुर के विनोद कुमार और मोहाली के कांसल निवासी आशीष कुमार शर्मा से भी ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed