फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16,468 candidates appeared for CDS and ND papers

Chandigarh News: 16,468 अभ्यर्थियों ने दिया सीडीएस और एनडी का पेपर

Mon, 02 Sep 2024 06:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
16,468 candidates appeared for CDS and ND papers
चंडीगढ़। सेना में भर्ती होने के इच्छुक 16468 युवाओं ने रविवार को शहर में बने 70 केंद्रों में एनडीए और सीडीएस की परीक्षा दी। सीडीएस का पेपर तीन और एनडीए का पेपर दो शिफ्टों में हुआ। अभ्यर्थियों की संख्या के तहत हर केंद्र पर तीन से पांच पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सीडीएस के पहली शिफ्ट का पेपर 4618 और एनडीए की पहली शिफ्ट का पेपर 11850 अभ्यर्थियों ने दिया। दोनों परीक्षाओं के लिए 26700 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था। पहला पेपर नौ से 11, दूसरा 12 से तीन और तीसरी शिफ्ट के पेपर का समय तीन से पांच बजे तक रहा। पिछले साल के मुकाबले इस बार परीक्षा के लिए कम अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण किया गया। 2023 में 18417 अभ्यर्थियों ने सीडीएस और एनडीए की परीक्षा दी थी और कुल पंजीकरण 29247 थे। हर केंद्र पर लोकल इंस्पेक्शन ऑफिसर, यूपीएससी की ओर से दो इंस्पेक्शन ऑफिसर और एक ऑब्जर्वर ड्यूटी पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed