{"_id":"587880794f1c1b7f1fba82b6","slug":"16-years-old-boy-thraten-to-judge-in-court-at-sonipat-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भरी अदालत में जज को धमकी दे गया 16 साल का लड़का, जानिए मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी अदालत में जज को धमकी दे गया 16 साल का लड़का, जानिए मामला?
ब्यूरो/अमर उजाला, गन्नौर(सोनीपत)
Updated Sun, 15 Jan 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
16 साल के लड़के ने जज का दी धमकी
- फोटो : amar ujala
लोगों के उस समय होश उड़ गए, जब भरी अदालत में 16 साल के एक लड़के ने जज को मारने की धमकी दे डाली। घटना हरियाणा के सोनीपत का है। गन्नौर में भरी अदालत में न्यायाधीश को ही एक किशोर ने जान से मारने की धमकी दे डाली।
किशोर झगड़े के एक मामले में न्यायाधीश द्वारा उनके विरोधी पक्ष को बरी किए जाने के बाद भड़क गया था। इस मामले में न्यायाधीश की शिकायत पर गन्नौर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उसे बाल सुधार गृह, अंबाला भिजवा दिया गया।
गांव मोई माजरी निवासी बीरमती का गांव के ही रामचंद्र पक्ष से लंबे समय से झगड़े का मामला चल रहा था। दोनों पक्षों की तरफ से वर्ष 2007 से गन्नौर अदालत में सुनवाई हो रही थी। बुधवार को एसडीजेएम अमित कुमार की अदालत में दोनों पक्षों की सुनवाई की।
विज्ञापन
सुनवाई के बाद न्यायाधीश अमित कुमार ने रामचंद्र पक्ष को बरी कर दिया। इस पर अदालत में मौजूद बीरमती का 16 वर्षीय बेटा भड़क गया। वह भरी अदालत में तैश में आ गया कि और एसडीजेएम अमित कुमार को जान से मारने की धमकी दे डाली। इस पर पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया।

पहले दो केसों में नामजद रह चुका है लड़का
16 साल के लड़के ने जज का दी धमकी
बाद में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायाधीश को धमकी देने का आरोपी किशोर पहले भी दो मामलों में नामजद रहा है। किशोर पर पांची गांव में व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इसके अलावा कुंडली पुलिस ने उसे आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में काबू किया था।
न्यायालय परिसर में न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत मिली। इस पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
- देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर