फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16-kg heroin worth Rs 80 crore seized near Indo-Pak border in Ferozepur, Punjab

15 अगस्तः पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा से 80 करोड़ रुपये मूल्य की 16 किलोग्राम हेरोइन जब्त

Thu, 15 Aug 2019 06:02 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Aug 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
16-kg heroin worth Rs 80 crore seized near Indo-Pak border in Ferozepur, Punjab
सांकेतिक तस्वीर
बीएसएफ ने बीओपी मोहम्मदी वाला के पास बह रहे सतलुज दरिया के रास्ते पाकिस्तान से हेरोइन, असलहा बारूद और दो पाक सिम कार्ड लेकर आ रहे एक भारतीय तस्कर को काबू किया है। तलाशी के दौरान तस्कर के पास से 16.150 किलो हेरोइन, 31 कारतूस, एक मैगजीन और दो पाक मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


घटना स्वतंत्रता दिवस पर अल सुबह घटी। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक बीओपी मोहम्मदी वाला के पास बीएसएफ जवान गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सतलुज दरिया में किसी के तैरने की गतिविधि महसूस हुई। बीएसएफ जवानों ने मोटर बोट दरिया में उतारी और पाकिस्तान से बह कर भारत में प्रवेश हो रहे दरिया की तरफ पेट्रोलिंग की।
विज्ञापन


बीएसएफ जवानों ने देखा कि एक तस्कर वाहन की ट्यूब के साथ तैरकर पाक से भारत में आ रहा था। उसे घेर कर काबू कर लिया गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 16 किलो 150 ग्राम हेरोइन, 31 कारतूस, एक मैगजीन व दो पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद हुए। तस्कर की पहचान हरजिंदर सिंह वासी पल्ला मेघा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ के मुताबिक हरजिंदर का क्रिमिनल रिकार्ड है, लेकिन हेरोइन तस्करी का कोई केस दर्ज नहीं है। बीएसएफ ने गहन पूछताछ के बाद उक्त तस्कर को पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि हरजिंदर के पाक तस्करों के साथ गहरे संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed