फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16-foot sanitizer box to be installed at grain market entry point

ग्रेन मार्केट एंट्री प्वाइंट पर लगेगा 16 फुट का सैनिटाइजर बॉक्स

Wed, 08 Apr 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
16-foot sanitizer box to be installed at grain market entry point
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट को सैनिटाइज करने के बाद अब मार्केट में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से मार्केट के एंट्री प्वाइंट पर 16 फुट लंबा एक सैनिटाइजर बॉक्स लगाया जा रहा है। नगर निगम ने एहतियात के तौर पर मार्केट के गेट पर यह बॉक्स लगा रखा है।
विज्ञापन

बता दें कि चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यूटी प्रशासन की ओर से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। संक्रमण न फैले इसे लेकर सोमवार को ग्रेन मार्केट की सफाई के बाद उसे पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। अब निगम की ओर से ग्रेन मार्केट में प्रवेश करने वाले हर एक व्यक्ति को सैनिटाइज करने की व्यवस्था की है। इसके लिए निगम की ओर से मार्केट के गेट पर 16 फुट का स्टील और फाइबर से बनाया गया एक सैनिटाइज बॉक्स लगाया जा रहा है। इसमें लगे फव्वारों से मार्केट में प्रवेश करने वाले व्यक्ति पर सैनिटाइजर की बौछार की जाएगी, जिससे व्यक्ति में संक्रमण की सभी संभावनाएं समाप्त हो जाएं।
विज्ञापन

शहर में और स्थानों पर भी लगेंगे सैनिटाइजर
ग्रेन मार्केट के बाद अब नगर निगम की ओर से शहर के कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी सैनिटाइजर बॉक्स को लगाने की तैयारी चल रही है। इसमें सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय, सेक्टर-17 स्थित डीसी ऑफिस आदि स्थान शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि
कोरोना संक्रमण को रोकना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इस दौरान ग्रेन मार्केट में सबसे ज्यादा भीड़ हो रही है। ऐसे में संक्रमण की अधिक संभावनाओं को देखते हुए यह सैनिटाइजर बॉक्स लगाया जा रहा है। जल्द ही अन्य स्थानों पर भी ऐसे बॉक्स लगाए जाएंगे।
-केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed