फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सेक्टर -19 से हटाई गई अवैध मंडी, पुलिस बल का प्रयोग

सेक्टर -19 से हटाई गई अवैध मंडी, पुलिस बल का प्रयोग

Wed, 12 Dec 2018 01:43 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर -19 से हटाई गई अवैध मंडी, पुलिस बल का प्रयोग
सेक्टर-19 से हटाई गई अवैध मंडी, पुलिस बल का प्रयोग
विज्ञापन


- पुलिस की सख्ती के बाद मंडी से हटे लोग
- हुडा, नगर निगम और पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

अमर उजाला ब्यूूूरो
पंचकूला। सेक्टर-19 की मार्केट में अवैध मंडी को तहसीलदार वीरेंद्र गिल की अगुवाई मेें नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने हटा दिया। पुलिस की मौजूदगी होने और कई बार चेतावनी देने के बाद भी कुछ सब्जी वाले व ठेकेदार निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बहस करने पर उतारू रहे। नगर निगम की ओर से इन लोगों को उकसाने वालों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी जा रही है और केस दर्ज करवाया जाएगा। इसके अलावा एचएसवीपी एवं नगर निगम की ओर से सेक्टर-14, 11 और 9 में अभियान चलाया गया। दरअसल मंगलवार को सेक्टर-19 के लोगों ने नगर निगम को सूचना दी कि निगम के एरिया में अवैध मंडी लग रही है। हुडा के संपदा अधिकारी और निगम इओ को फोन कर मंडी को तुरंत हटाने की मांग की। भुवन ने बताया कि हुडा एवं निगम की पार्किंग में अवैध मंडी लगवाई जा रही है, जिसमें रोजाना 300 से अधिक रेहड़ियां-फड़ियां लगती हैं और हुडा को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। रेहड़ी वाले रात 11 बजे तक बैठे रहते हैं और रंग-बिरंगी लाइटें लगाकर लोगों को घटिया एवं गंदी सब्जी महंगे दामों पर बेचते हैं। साथ ही मंडी में पॉलीथिन का खुलेआम प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा पार्किंग स्थल पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। दुर्गंध के कारण लोगों का निकला भी मुश्किल हो गया है। शाम को मंडी एरिया के पास लगभग 100 गायों का हुजूम उमड़ा रहता है, जिनमें से कई रेल की चपेट में भी आ चुकी है, वहीं सड़क पर ही लोग अपने वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न रहती है। नगर निगम के इओ जरनैल सिंह ने बताया कि इस अवैध मंडी से कुछ नुमाइंदे उगाही करते हैं, जो कि इनके ठेकेदार बने हुए हैं। आज भी एक व्यक्ति इनसे उगाही कर रहा था। हमारी टीम से भी उसने उलझने की कोशिश की, जिसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी जा रही है और मामला दर्ज करवाकर उसे गिरफ्तार करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed