फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप

हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप

Wed, 05 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप
हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप आठ और नौ दिसंबर को
विज्ञापन


- विजेता करेंगे नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व
- सभी जिलों के मास्टर्स एथलीट ले सकते हैं भाग

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आठ और नौ दिसंबर को हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से करवाया जा रहा है। चैंपियनशिप के दौरान 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85, 90, 95, 100 प्लस कैटेगरी के अलग-अलग जिलों के खिलाड़ी खेलों में भाग ले सकतेे हैं। चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आठ दिसंबर से पहले एंट्री फॉर्म व एंट्री फीस देना अनिवार्य है। विजेता खिलाड़ियों को मेरिट सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।


खिलाड़ी इन खेलों में ले सकते है भाग
खिलाड़ी 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 मीटर की दौड़, लॉंग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, हेमर थ्रो, जैवलिन थ्रो व पांच किमी. की पैदल वॉक में भाग ले सकते है। विजेता खिलाड़ियों को नेशनल लेवल की एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


योग्यताएं-
- चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ी शारीरिक तौर पर स्वस्थ होने चाहिए।
- खिलाड़ी को अपनी एज प्रूफ के तौर पर कोई भी डॉक्यूमेंट दिखाना होगा।
- सभी प्रतिभागियों को अपनी दो फोटो जमा करवानी होगी।
- प्रतिभागियों को एंट्री फॉर्म भरने के लिए 200 रुपये जमा करवाने होंगे।
- सभी प्रतिभागियों के पास स्पोर्ट्स किट होना अनिवार्य हैा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed