{"_id":"5bfda01fbdec22414b47c3f6","slug":"154334830013-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदसलूकी मामले में युवक को भेजा जेल, दो महिलाओं को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदसलूकी मामले में युवक को भेजा जेल, दो महिलाओं को मिली जमानत
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदसलूकी मामले में युवक को भेजा जेल, महिलाओं को मिली जमानत
पंचकूला। ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर योगराज से बिना हेलमेट बाइक सवार की ओर से बदसलूकी करने के मामले में सेक्टर-7 चौकी पुलिस ने चंडीगढ़ सेक्टर-25 निवासी पंकज को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं इसी आरोप में गिरफ्तार आरोपी पंकज की भाभी आरती, आरती की भाभी आरोपी पायल को भी कोर्ट में पेश किया। इन्हें दोनों को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। सब इंस्पेक्टर ने दी शिकायत में बताया था कि बीते रविवार को पुराने पंचकूला चौक पर सुबह आठ से शाम आठ बजे तक के लिए यातायात चेकिंग के लिए बतौर चालान अधिकारी ड्यूटी पर मौजूद थे। उनके साथ सिपाही कुलदीप और एसपीओ गुरमेल सिंह और पीसीआर-17 में मुलाजिम मौजूद थे। इस दौरान दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बिना हेलमेट के बुलेट पर सवार होकर तीन लोगों को आते देखा। जब उन्हें चेकिंग के लिए रोका तो उसने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस जवानों ने उससे कागज दिखाने को कहा। आरोपी युवक ने अपना नाम पंकज बताते हुए कहा कि वह चंडीगढ़ सेक्टर-25 का रहने वाला है। उसकी पहुंच ऊपर तक है। इस दौरान उसकी बाइक पर बिना हेलमेट पहने दो महिलाएं भी बैठी थीं। आरोपी ने धौंस दिखाते हुए कहा कि अगर उसका चालान काटा जाएगा तो वह उसकी वर्दी उतरवा देगा। वहीं घटना के दौरान आरती और पायल ने उन्हें चप्पल मारने का प्रयास किया था। इस पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर पंकज, पायल और आरती को गिरफ्तार किया था।