फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   अमृतसर में बम ब्लास्ट, पंचकूला पुलिस को पता ही नहीं

अमृतसर में बम ब्लास्ट, पंचकूला पुलिस को पता ही नहीं

Mon, 19 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर में बम ब्लास्ट, पंचकूला पुलिस को पता ही नहीं

विज्ञापन
अमृतसर में बम ब्लास्ट, पंचकूला पुलिस को पता ही नहीं
सेक्टर-9 स्थित संत निरंकारी भवन की सुरक्षा जीरो, नहीं दिखे पुलिस जवान
भवन में रविवार को सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने लिया सत्संग में हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर की सुरक्षा में तैनात पुलिस कितना सजग है इसका अंदाजा इस घटनाक्रम से सहज लगाया जा सकता है। अमृतसर में संत निरंकारी भवन में सत्संग के दौरान हुए बम ब्लास्ट के बाद जहां देश में हाई अलर्ट कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के आदेश जारी किए गए। वहीं पंचकूला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को हाई अलर्ट के आदेश की बात तो दूर घटना तक की जानकारी नहीं थी। जब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने पहले अनभिज्ञता जताई। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह चेक करके थाना प्रभारियों को सुरक्षा चाक चौबंद करने के आदेश जारी कर रहे हैं। पंचकूला के सेक्टर-9 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को सुबह साढ़े 10 से 12 बजे तक सत्संग का कार्यक्रम था। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भवन में मौजूद थे। लेकिन जब अमर उजाला टीम ने मौके का मुआयना किया तो वहां पर एक भी पुलिस जवान दिखाई नहीं दिया। हालांकि जब अमृतसर घटना को लेकर निरंकारी भवन के सेवादारों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दुखद घटना हुई है। पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वैसे तो सत्संग या अन्य कार्यक्रम के दौरान उनकी संस्था के सेवादार ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात रहते हैं। जैसा कि आज भी सत्संग के दौरान सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन को अपने स्तर पर जवानों को तैनात करना चाहिए था। उधर, जब पूरे मामले को लेकर डीसीपी पंचकूला अभिषेक जोरवाल से बात की गई तो उन्होंने पहले अमृतसर घटना से अनिभज्ञता जताई। इसके बाद उन्होंने जवानों को तैनात करने की बात कही। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनका ट्रांसफर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed