फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   किसानों की फसलों का पूरा दाम दिलाने के लिए करेंगे संसद का घेराव

किसानों की फसलों का पूरा दाम दिलाने के लिए करेंगे संसद का घेराव

Sat, 17 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
किसानों की फसलों का पूरा दाम दिलाने के लिए करेंगे  संसद का घेराव
रोहफसलों का पूरा दाम दिलाने के लिए करेंगे संसद घेराव: योगेंद्र यादव
विज्ञापन


- स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व किसान नेता योगेंद्र यादव ने पंचकूला में की प्रेस कांफ्रेंस
- 29 और 30 नवंबर को दिल्ली में इकट्ठा होंगे प्रदेश भर से किसान

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व किसान नेता योगेन्द्र यादव ने शुक्रवार को पंचकूला में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 29 और 30 नवंबर को दिल्ली में किसानों की फसलों का पूरा दाम व सभी कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए किसानों व अन्य संगठनों के साथ संसद घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले छह महीनों में किसान और जवान के मुद्दों पर लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि अगर जवान और किसान के मुद्दों पर चुनाव, राजनीति होती है तो देश आगे बढ़ेगा, लेकिन हिन्दू-मुसलमान में लड़ाई करवाई जाती है तो जीते कोई भी लेकिन देश हारेगा। उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी व संघ परिवार देश में हिंदू, मुस्लिम के बीच टकराव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव हारने की बात आ रही है वैसे-वैसे ही राम लला याद आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चुनाव के दौरान राम मंदिर बनाने की बात करते हैं। इसके बाद इसे भी भूल जाते हैं। कहा कि आने वाली 29, 30 नवंबर की तारीख को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारी संख्या में किसान संगठन शामिल होंगे। योगेन्द्र यादव ने बताया कि 29 को सभी किसान इकट्ठे होंगे और 30 नवंबर को संसद की तरफ कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार से मांग है कि किसानों के मुद्दों को लेकर विशेष अधिवेशन हो और फसलों के उचित दाम व किसानों को हर कर्ज से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों का उचित दाम व किसानों का सारा कर्जा माफ करने के बिल पर 21 राजनीतिक दलों ने दोनों बिलो पर हस्ताक्षर कर दिए है और समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को 30 की रैली के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed