फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करने वाले खिलाडियों को मिलेगा सम्मान

राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करने वाले खिलाडियों को मिलेगा सम्मान

Sun, 11 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करने वाले खिलाडियों को मिलेगा सम्मान
राष्ट्रीय स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान: गुप्ता
विज्ञापन


- 13 नवंबर को कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ करेंगे सम्मानित
- 79 खिलाड़ियों को ढाई लाख से अधिक नकद राशि देकर किया जाएगा सम्मानित

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोेशन करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी की ओर से 13 नवंबर को सुबह 10 बजे सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कृषि एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ शिरकत करेंगे। पंचकूला सेक्टर-छह के क्षेत्रीय हॉस्टल में इस संबंध में जानकारी देते हुए पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि समारोह में 79 खिलाड़ियों को अढ़ाई लाख रुपये से अधिक की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोसायटी का मुख्य उद्देश्य जिले में खेलों को बढ़ावा देना है, जिसके लिए सोसायटी आठ सालों से विभिन्न टूर्नामेंट आयोजित करवाती आ रही है। जिनमें विशेषकर कबड्डी, रस्सा-कस्सी, खो-खो, बैडमिंटन इत्यादि शामिल हैं।

विधायक ने बताया कि पंचकूला के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक प्राप्त किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छह खिलाड़ियों तथा दो कांस्य पदक विजेताओं को 5100, 3100 तथा 2100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ-साथ राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के 30 खिलाड़ियों तथा विभिन्न खेलों के पांच खिलाड़ियों को 3100-3100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के विजेताओं को भी 5100, 3100 तथा 2100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी के प्रधान डीपी सोनी, महासचिव नरेन्द्र देव शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed