फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   धनतेरस: शहर में हुआ सौ करोड़ से अधिक का कारोबार..

धनतेरस: शहर में हुआ सौ करोड़ से अधिक का कारोबार..

Tue, 06 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस: शहर में हुआ सौ करोड़ से अधिक का कारोबार..
धनतेरस: शहर में हुआ सौ करोड़ से अधिक का कारोबार
विज्ञापन


- मार्केट में उमड़ी खरीददारों की भीड़, व्यापारियों के चेहरे खिले
- लोगों ने सोना, चांदी, बर्तनों और गाड़ियों की जमकर की खरीददारी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। धनतेरस के पावन अवसर पर शहर के बाजारों में करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। खरीददारी के लिए मार्केट में सुबह से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। शहरवासियों ने सबसे ज्यादा सोना-चांदी, स्टील के बर्तन और गाड़ियों की खरीददारी की। इसके अलावा लोगों ने दीपावली के मद्देनजर भी मिठाइयां और गिफ्ट भी खरीदे। सेक्टर-7, 8, 9, 4, 15, 16 स्थित मार्केट में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जोकि रात 11:30 बजे तक जारी रही। बाजार में रेडीमेड दीयों की श्रृंखला में पांच या सात दीये एक कतार में अनेकों रंगों में उपलब्ध हैं। आकर्षक रंगों और डिजाइनों से सजे इन दियों को शहरवासी खूब खरीद रहे है। इनकी कीमत 40 रुपये से 150 रुपये तक है। कुछ दियों पर गणेश और लक्ष्मी जी की प्रतिमाओं को भी बनाया गया है।
लोगों में दिये की आकार की फ्लोटिंक जेल मोमबत्ती, जेल कैंडल, अरोमा कैंडल, हैडमेंड कैंडल, बॉल कैंडल, फ्लोटिंग दिये से लेकर अन्य कई तरह की कैंडल्स को भी मार्केट में लांच किया गया। सेक्टर-सात में खरीददारी करने आये अमनदीप ने कहा कि मोमबत्तियों से प्रदूषण कम होता है इसलिए वह हमेशा दीपावली पर मोमबत्तियां ही जलाते हैं। बता दें कि पंचकूला की मार्केट में इस बार मेड इन इंडिया की लड़िया बेची जा रही है। इस बार बाजार में कोई भी चाइनीज लड़ी नहीं बेची जा रही।
विज्ञापन


सोने के गहनों के अलावा चांदी के बर्तनों व प्रतिमाओं की मांग
सेक्टर-14 स्थित पीसी ज्वेलर्स शोरूम के मैनेजर सुनील राणा के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस बार धनतेरस की खरीददारी पर 20 प्रतिशत बढ़ोतरी देखने को मिली। लोग सोने के गहनों के अलावा चांदी के ग्लास, सिक्के, गणेश व लक्ष्मी जी की मूर्तियां खरीदना पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा लोग बर्तनों की दुकानों के बाहर लगे स्टॉलों से स्टील के बर्तन भी खरीदते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed