{"_id":"5bcf8ba3bdec226933276f07","slug":"15403283209-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी यूनियन के दबाव में नहीं झुकेगी सरकार: मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी यूनियन के दबाव में नहीं झुकेगी सरकार: मुख्यमंत्री
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
किसी यूनियन के दबाव में नहीं झुकेगी सरकार: मुख्यमंत्री
- जनता की परेशानी को लेकर चिंतित हैं, जल्द हल करेंगे समस्या
- बोले, यूनियन को अपनी आवाज बुलंद करने का है अधिकार
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा सरकार किसी भी यूनियन या फिर संस्था के दबाव में झुकने वाली नहीं है। कैबिनेट ने जो फैसला किया है उसे हर हाल में लागू किया जाएगा। सरकार जनता की परेशानी को लेकर चिंतित है और उसे दूर करने की कोशिश कर रही है। पहले की अपेक्षा काफी हद तक हालात सामान्य हुए हैं। यह कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का। वह मंगलवार को पंचकूला में आयोजित चार साल बेमिसाल समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे।
समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए सरकार कुल 850 बसों का परिचालन करती है। हड़ताल के दो दिन तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन तीसरे दिन ही इसका विकल्प ढूंढ लिया गया था। मंगलवार को नए बस ड्राइवर और कंडक्टर की भर्ती करके 550 बसों को सड़कों पर उतार दिया गया है। बाकी की 300 बसों को भी एक-दो दिन में सड़कों पर उतार दिया जाएगा। बसों का संचालन शुरू होने से जनता को काफी हद तक राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी फैसला लिया गया है जनता के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है। कोर्ट ने भी अपने आदेश में कहा है कि सरकार पॉलिसी बना सकती है। यूनियन को अपनी आवाज बुलंद करने का पूरा अधिकार है, जो वह कर रही है।