फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   रोडवेज हड़ताल आठवें दिन भी जारी

रोडवेज हड़ताल आठवें दिन भी जारी

Wed, 24 Oct 2018 02:29 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज हड़ताल आठवें दिन भी जारी
रोडवेज की हड़ताल जारी, प्राइवेट बस चालकों ने बढ़ाया किराया
विज्ञापन


- स्टूडेंट्स के आ पाने के कारण गर्ल्स कालेज के सेशनल टेस्ट की तिथि बढ़ी
- प्राइवेट बसों में बढ़ते किराए और भीड़ से स्टूडेंट परेशान

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के आठवें दिन शहरवासियों व शहर से आवाजाही करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड से 37 सरकारी बसों का संचालन किया गया। जबकि 13 प्राइवेट बसों का संचालन किया गया। 37 सरकारी बसों में अधिकतम बसें लांग रूट की रही। जिस कारण यात्रियों को भयंकर परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को मालूम तक नहीं था कि कौन से रूट की बस कहां से मिलेगी।

सेश्नल टेस्ट की तिथि बढ़ाइर्
सेक्टर-14 वूमेन कालेज की प्रेसिडेंट पद पर नवनियुक्त पूजा शर्मा के अनुसार बसों की हड़ताल के कारण मोरनी पिंजौर व बरवाला की अधिकतम स्टूडेंट्स कालेज नहीं आ पा रही है। जिनके सेशनल टेस्ट बाद में होंगे। पूजा ने बताया कि वह पिंजौर से आती है उन्हें भी आते वक्त परेशानियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि प्राइवेट बसें भी नहीं मिल रही थी। जिसके बाद उनके भाई को उन्हें कॉलेज छोड़ने आना पड़ा।
विज्ञापन


चार दिन ली छुट्टी
सेक्टर-11 स्थित निजी इंस्टीट्यूट में कोचिंग ले रही स्वाति ने बताया कि हड़ताल के चलते वह पहले से ही चार दिन की छुट्टी ले चुकी है। सिलेबस छूट रहा था तो आज इंस्टीट्यूट में आना पड़ा। लेकिन अब डर लग रहा कि समय पर घर पहुंच पाऊंगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट बसों में लिया जाता है अधिक किराया
बरवाला से प्रीति शर्मा ने बताया कि वह सिटी में रोजाना सेक्टर-एक कालेज में पढ़ाई करने के लिए आती है। सरकारी बसों में किराया कम लगता था लेकिन हड़ताल के चलते प्राइवेट बस वालों ने भी किराया बढ़ा दिया है। समय पर बस मिलती और अगर बस मिल जाए तो सीट नहीं मिलती।

प्राइवेट बसें लगाती है अधिक समय
नारायणगढ़ से आने वाली मोनिका ने बताया सरकारी बसे समय पर घर व कॉलेज पहुंचा देती थी। जबकि लांग रुट की बसें रुक-रुक कर चलती है। जिस वजह से काफी देर हो जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्राइवेट बसों में यात्रियों की भीड़ भी अधिक रहती है।

30 से 35 रुपये लिया जाता है किराया
रामगढ़ से सेक्टर-11 आने वाली सुनैना के अनुसार प्राइवेट बसों में पास नहीं चलता और उन्हें अधिक किराया देकर कॉलेज आना पड़ता है। प्राइवेट बस में जहां 25 रुपये लगते थे अब 30 से 35 रुपये देने पड़ते हैं।



हड़ताल के समर्थन में 25 अक्टूबर से शुरू होगा क्रमिक अनशन
पंचकूला। सर्व कर्मचारी संघ जिला पंचकूला की आपात बैठक जिला प्रधान रामपाल मलिक की अध्यक्षता में संघ कार्यालय में हुई। बैठक में संघ से संबंधित विभागीय संगठन हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन, रोडवेज वर्कर यूनियन, फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन, हेमसा, हारट्रोन कर्मचारी संघ, संयुक्त निदेशालय कर्मचारी तालमेल कमेटी, पैक्स कर्मचारी संघ व एमपीएचडब्ल्यू के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संघ के राज्य ऑडिटर सतीश सेठी ने सोमवार को रोहतक में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि हड़ताल के समर्थन में राज्य भर में 25 अक्टूबर को डीसी दफ्तर पर क्रमिक अनशन शुरू करने का ऐलान किया है। यह अनशन सम्मानजनक फैसला होने तक जारी रहेगा। सभी संगठनों ने मिलकर यह फैसला किया है कि 26 अक्टूबर को प्रदेश के सभी शिक्षक व सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, नगर निगमों व यूनिवर्सिटी के कर्मचारी एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। बैठक में मास्टर विजय पाल, श्रवण कुमार जांगड़ा, रणधीर सिंह, नीर कुमार, सन्दीप कुमार, सुरेंद्र पाल, राज कुमार, ब्रजेश वर्मा, विकास यादव, प्रदीप कुमार, सोम दत्त, नरेंद्र कुमार, नछत्तर सिंह व जोगिंदर सिंह ने भाग लिया। बैठक में अमृतसर रेल हादसे में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed