फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पिंजौर नालागढ़ हाइवे पर कार ट्रक की टक्कर कार के उड़े परखच्चे , कार सवार टोरेंट कंपनी के चार अधिकारियों की मौत

पिंजौर नालागढ़ हाइवे पर कार ट्रक की टक्कर कार के उड़े परखच्चे , कार सवार टोरेंट कंपनी के चार अधिकारियों की मौत

Wed, 24 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पिंजौर नालागढ़ हाइवे पर कार ट्रक की टक्कर कार के उड़े परखच्चे , कार सवार टोरेंट कंपनी के चार अधिकारियों की मौत
ट्रक की टक्कर से कार सवार एक ही कंपनी के चार अधिकारियों की मौत
विज्ञापन

पिंजौर-नालागढ़ हाइवे पर गांव कीरतपुर के नजदीक हुए भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़े

- टोरेंट कंपनी में कार्यरत थे चारों अधिकारी, हादसे में घायल ड्राइवर पंचकूला अस्पताल में भर्ती
- दो की मौके पर ही, जबकि दो अन्य की पीजीआई चंडीगढ़ में हुई मौत
- मृतकों में दो हिमाचल प्रदेश के और एक-एक क्रमश: छत्तीसगढ़ व केरल के मूल निवासी है

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कीरतपुर के नजदीक एक कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार बद्दी स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी टोरेंट के चार अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल बचे तीन लोगों में से दो की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। कार और ट्रक की इस जबरदस्त टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
मंगलवार सुबह कंपनी के चारों अधिकारी पंजाब नंबर की मारुति आर्टिगा टैक्सी कार में सवार होकर पंचकूला से बद्दी जा रहे थे। तकरीबन सुबह साढ़े छह बजे जब कार गांव कीरतपुर के समीप पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के साथ उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि गांव में भी इन वाहनों के टकराने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार घटना के बाद घायलों को सेक्टर-छह के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई, वहीं हादसे में घायल कार चालक कमलदीप सेक्टर-छह पंचकूला में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


थाने और अस्पतालों में पहुंचे कर्मचारी और दोस्त
मृतकों में एचआर एडमिन हेड के पद पर कार्यरत आगोश गोपालन (49) मूल निवासी आमदी नगर भिलाई छत्तीसगढ़ और कंपनी के एडमिन एग्जीक्यूटिव विपिन कुमार (38) मूल निवासी तरोला मंडी हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। साथ ही संजय कुमार (34) मूल निवासी गांव इटावा कसौली हिमाचल प्रदेश और बाबू पिल्लई (48) मूल निवासी शशि मंदिरम केरल की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। संजय कुुमार ने तकरीबन सात महीने पहले ही कंपनी ज्वाइन की थी। घटना के बाद कंपनी के अन्य अधिकारी व घायलों के दोस्त थाने और अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राइसिटी में ही रहते थे चारों मृतक
कार में टोरेंट कंपनी के अधिकारी आगोश गोपालन फिलहाल सेक्टर-21 पंचकूला में, बाबू पिल्लई त्रिसला सिटी व संजय कुमार लौहगढ़ जीरकपुर में, जबकि विपिन कुमार फेज-एक एसएएस नगर मोहाली और ड्राइवर कमलदीप धनास गांव में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed