फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1.54 crore rupees were cheated in the name of getting the tender

Chandigarh News: टेंडर दिलाने के नाम पर 1.54 करोड़ रुपये ठगे

Sat, 21 Dec 2024 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
1.54 crore rupees were cheated in the name of getting the tender
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के बद्दी में दवा की कंपनी चलाने वाले सेक्टर-15 के व्यक्ति से दिल्ली निवासी चिकित्सक ने टेंडर दिलाने के नाम पर 1.54 करोड़ रुपये ठग लिए। कंपनी मालिक ने इसकी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दी। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंपी गई। जांच के बाद ईओडब्ल्यू थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-15 निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि बद्दी में उनकी दवा कंपनी है। उनकी मुलाकात दिसंबर 2022 में नई दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव स्थित ट्रामा सेंटर के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार से हुई थी। उसने अनिल शर्मा को भरोसा दिलाया कि वह उसको ट्रामा सेंटर से दवा का टेंडर दिलवा सकता है। मगर इसके लिए उसको रुपये देने होंगे। दोनों में सहमति होने के बाद अनिल शर्मा से दवा का टेंडर दिलवाने के लिए 1.54 करोड़ रुपये ले लिए। उसके बाद उसने अनिल शर्मा को टेंडर जारी किया। बाद में पता चला कि वह टेंडर फर्जी है। इस पर अनिल शर्मा ने इसकी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दी। चंडीगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शिकायत की जांच की। जांच में कंपनी मालिक की ओर से बताए गए तथ्य सही पाए गए। इसके आधार पर ईओडब्ल्यू थाने में आरोपित चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed