फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   माता मनसा देवी के दर्शन करने पहुंची शहरी एंव स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन

माता मनसा देवी के दर्शन करने पहुंची शहरी एंव स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन

Tue, 16 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
माता मनसा देवी के दर्शन करने पहुंची शहरी एंव स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन
माता मनसा देवी के दर्शन करने पहुंची शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन
विज्ञापन

- नवरात्र के छठे दिन माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे भक्त, लंबी लाइनों में लगे रहे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अश्विन नवरात्र मेले के छठे दिन हरियाणा की शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने माता मनसा देवी मंदिर में महामायी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में माता की पूजा अर्चना करते हुए हवन में आहुतियां भी डाली। छह दिन बाद भी भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। लोगों ने माता मनसा देवी के जयकारे लगाए। मंदिर परिसर के बाहर और अंदर चेकिंग के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता प्रबंधन किए गए थे। इस दौरान स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने देश व प्रदेशवासियों को नवरात्रों की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में श्रद्धालु धर्म एवं शक्ति की देवी की पूजा-अर्चना करते हैं। माता के आशीर्वाद से प्रदेश व देश आगे बढे़, इसी कामना के साथ माता के चरणों में मन्नत मांगी है। मौके पर पंचकूला नगर निगम प्रशासक राजेश जोगपाल, अतिरिक्त उपायुक्त जगदीश ढांडा, नगराधीश ममता शर्मा, माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसपी अरोड़ा, बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, बोर्ड के सभी सदस्य मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed