फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   गुरुकुल स्कूल में अमेरिकन गांधी ने दिया अंहिसा का संदेश

गुरुकुल स्कूल में अमेरिकन गांधी ने दिया अंहिसा का संदेश

Sun, 30 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
गुरुकुल स्कूल में अमेरिकन गांधी ने दिया अंहिसा का संदेश

विज्ञापन

गुरुकल के छात्रों का अमेरिकन गांधी ने चौथे बंदर से कराया परिचय

डू नो एविल के नाम से हिट है चौथा बंदर, साइबर क्राइम को दे रहा बढ़ावा
बनार्ड बर्नी मेयर ने दिया अंहिसा का संदेश, हर साल करते हैं चंडीगढ़ का दौरा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
मैसेंजर ऑफ पीस के नाम से प्रसिद्ध 81 वर्षीय बनार्ड बर्नी मेयर शनिवार को जीरकपुर के दा गुरुकुल पहुंचे। उन्होंने यहां बच्चों को अहिंसा का संदेश दिया। इसी के साथ उन्होंने स्कूल स्टाफ और बच्चों को समाज के चौथे बंदर से अवगत करवाया। अमेरिका निवासी बनार्ड बर्नी मेयर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तरह परिधान पहनकर उनके द्वारा दी गई अहिंसा व गैर हिंसा की शिक्षाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। बर्नी मेयर को बहुत से लोग अमेरिकन गांधी के नाम से भी जानते हैं। वह वर्तमान में चंडीगढ़ में एनजीओ युवा सत्ता के ग्लोबल यूथ पीस फेस्टिवल में भाग लेने के लिए आए हैं। वह 2009 से युवा सत्ता एनजीओ के साथ जुड़े हैं और हर साल चंडीगढ़ का दौरा करते हैं। युवा सत्ता एनजीओ के संस्थापक प्रमोद शर्मा के अनुसार हमारा उद्देश्य युवाओं की मांगों और आकांक्षाओं को उजागर करना है, ताकि देश के युवा एकजुट होकर आवाज उठा सकें और एक नई शांतिपूर्ण दुनिया को आकार दे सकें। मेयर ने दा गुरुकुल के स्टूडेंट्स को गांधी के तीन बंदरों के संदेश बुरा न देखो, बुरा न बोलो और बुरा न सुनो की याद दिलाते हुए चौथे बंदर के बारे में भी बताया, जो डू नो एविल के नाम से हिट है, जिसके बारे में उनका मुख्य संकेत इंटरनेट व मोबाइल फोन से है। जो समाज में साइबर क्राइम को बढ़ावा दे रहा है। स्टूडेंट्स व युवाओं में हिंसा फैला रहा है। अमेरिकन गांधी द्वारा स्टूडेंट्स के साथ की गई बातचीत की गुरुकुल के स्टूडेंट्स ने खूब सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed