फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   करीब ढाई साल के बाद गांव कीरतपुर की सरपंच बनी ईशा कुमारी,

करीब ढाई साल के बाद गांव कीरतपुर की सरपंच बनी ईशा कुमारी,

Wed, 05 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
करीब ढाई साल के बाद गांव कीरतपुर की सरपंच बनी ईशा कुमारी,
ढाई साल के बाद कीरतपुर की सरपंच बनी ईशा कुमारी
विज्ञापन

पिंजौर। गांव कीरतपुर में करीब ढाई साल से खाली पड़े सरपंच पद के लिए हुआ मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सरपंच पद के लिए मुकाबला ईशा कुुमारी और सुरेंद्र कौर के बीच में था। ईशा कुमारी ने 745 वोट प्राप्त किए जबकि सुरेद्र कौर को 115 वोट ही मिले। ईशा कुमारी ने अपनी प्रतिद्वंदी को तकरीबन 630 वोटों से शिकस्त दे कर सरपंच का पद हासिल किया।

गांव कीरतपुर के पूर्व सरपंच जसविंद्र सिंह ने बताया कि विगत 2016 जनवरी में ब्लॉक पिंजौर में ग्राम पंचायतों के चुनाव संपन्न हुए थे। लेकिन प्रशासन ने सरपंच पद के लिए सीट एससी कैटेगिरी के आरक्षित कर दी। जसविद्र सिंह ने बताया कि गांव की कुल आबादी 1168 में मात्र पांच लोग ही एससी कैटेगिरी से संबंध रखते हैं जिसके चलते गांव के ही एक व्यक्ति बलबीर सिंह ने हाई कोर्ट में गुहार लगाते हुए एससी आरक्षित सीट को खत्म करने की गुहार लगाते हुए फिर से गांव का सर्वेक्षण करने के लिए गुहार लगाई। जसविंद्र ने बताया कि गांव के एससी कैटेगिरी के 5 लोगों में से एक परिवार एक साल पहले ही गांव में आया है। हाईकोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त पंचकूला को सर्वे रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए थे लेकिन उपायुक्त ने एससी आरक्षित सीट के प्रशासन के पहले निर्णय को सही ठहराया और मंगलवार को एससी आरक्षित सीट के लिए चुनाव संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed