फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   समझौता ब्लास्ट मामले एनआईए की स्पेशल कोर्ट में हुई सुनवाई

समझौता ब्लास्ट मामले एनआईए की स्पेशल कोर्ट में हुई सुनवाई

Sat, 01 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
समझौता ब्लास्ट मामले एनआईए की स्पेशल कोर्ट में हुई सुनवाई
नोएडा व पानीपत के लिए विशेष
विज्ञापन


समझौता ब्लास्ट मामले एनआईए की स्पेशल कोर्ट में हुई सुनवाई

- मुख्य आरोपी असीमानंद समेत सभी आरोपी कोर्ट में हुए पेश
- एनआईए के मौजूदा एसपी और जांच अधिकारी विशाल गर्ग के बयान दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पानीपत के बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट मामले में शुक्रवार को पंचकूला स्थित एनआईए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले मुख्य आरोपी असीमानंद समेत सभी आरोपी पेश हुए। सुनवाई के दौरान एनआईए के मौजूदा एसपी और जांच अधिकारी विशाल गर्ग के बयान दर्ज किए गए। इस मामले में अगली सुनवाई 1 सिंतबर को भी होगी। बचाव पक्ष वकील मुकेश गर्ग ने बताया कि सुनवाई में शुक्रवार को एक गवाह के बयान दर्ज हुए हैं।

वकील ने बताया की एनआईए के मौजूदा एसपी और जांच अधिकारी विशाल गर्ग की गवाही हुई है, जोकि शनिवार को भी जारी रहेगी। इसके बाद विशाल गर्ग का क्रॉस एग्जामिनेशन भी किया जाएगा। इस मामले में अब तक कुल 224 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच सप्ताह में दो दिनों चलने वाली समझौता एक्सप्रेस में 18 फरवरी 2007 में बम धमाका हुआ था, जिसमें 68 लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हुए थे। यह ये ट्रेन दिल्ली से अटारी, पाकिस्तान जा रही थी। विस्फोट हरियाणा के पानीपत जिले में चांदनी बाग थाने के अंतर्गत पड़ते सिवाह गांव के दीवाना स्टेशन के नजदीक हुआ था। विस्फोट से लगी आग में कम से कम 68 व्यक्तियों की मौत हो गई थी और मारे गए ज्यादातर लोग पाकिस्तानी नागरिक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed