{"_id":"5b88520d42c792463e41ca46","slug":"153566054413-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर अस्पताल स्टाफ ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर अस्पताल स्टाफ ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल के चलते अस्पताल में भर्ती मरीज हुए परेशान
- मांगों को लेकर अस्पताल स्टाफ ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों को 42 सौ ग्रेड पे की मांग को स्वीकार किया हुआ है। अधिकारी इस मामले में लापरवाही बरतते हुए अधिसूचना जारी करने में आनाकानी कर रहे हैं। इस रोष में अस्पताल कर्मचारियों ने छोटे बच्चों का टीकाकरण, टीबी की दवाइयां, एनडीडी, आईडीएसपी, डेंगू, मलेरिया, आयुष्मान भारत, आईडीआर, गर्भवती महिलाओं की जांच और सभी राष्ट्रीय प्रोग्राम की दैनिक रिपोर्टिंग व सेवाएं पूर्ण से ठप रखीं। कर्मचारियों के हड़ताल से सामान्य अस्पताल में मरीजों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचरियों ने रोष स्वरूप प्रदर्शन करते हुए सिविल सर्जन परिसर से शक्ति भवन चौक पर पहुंच कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंका। स्वास्थ्य कर्मचारी एक सितंबर को वित्तमंत्री का पुतला फूंक रोष जताएंगे। इस मौके पर विनीता बांगड़ा, निर्मला ने सुमन समर्थ करते हुए कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों को परेशान करने की कोशिश की तो अस्पताल की सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी जाएंगी। इस मौके पर गुरमीत सिंह, बलवंत सिंह, जसवीर सिंह, सुरिंदर पाल, कमला देवी, हरदेव कौर, अंजू बाला मौजूद रहे।