फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   अमरावती रेजीडेंट ने चुनाव के बायकाट का किया ऐलान

अमरावती रेजीडेंट ने चुनाव के बायकाट का किया ऐलान

Sun, 26 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
अमरावती रेजीडेंट ने चुनाव के बायकाट का किया ऐलान
अमरावती रेजीडेंट ने चुनाव के बायकाट का किया ऐलान
विज्ञापन


- आरोप, जीत के लिए तैयार की गई है फर्जी सदस्यों की लिस्ट
- तहसीलदार ने शांतिपूर्ण चुनावों का हवाला देते हुए 15 महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की मांग की

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। अमरवती एन्क्लेव के एक दर्जन से ज्यादा निवासियों ने अमरावती फ्लैट रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव के बायकाट का ऐलान किया है। ये घोषणा उन्होंने शनिवार को यहां आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की। अमरावती एन्क्लेव निवासी मनोज कुमार, कर्नल राजपाल सिंह, वेदपाल, रविंदर सिंह, रिटायर्ड डीआईजी हरदेव सिंह उप्पल ने बताया कि चुनाव 26 अगस्त को है, लेकिन वह इस चुनाव में शामिल नहीं होंगे। क्योंकि कुछ लोगों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि आरटीआई के माध्यम से सहायक निदेशक फर्म एवं सोसायटी पंचकूला द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि अमरावती फ्लैट रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के कुल 160 सदस्य हैं। लेकिन चुनाव शेड्यूल में बताया गया है कि केवल 78 सदस्य ही चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं। एन्क्लेव निवासियों ने बताया कि 78 सदस्यों में से 33 किराएदार हैं, जबकि दो फ्लैट बेचकर जा चुके हैं। जबकि 4 फ्लैट मालिक फ्लैट में नहीं रहते। ऐसे में नियमानुसार केवल 39 सदस्य ही चुनावों में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि नियमानुसार चुनाव में कोई भी किराएदार या जो लोग फ्लैट के मालिक नहीं हैं वे चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा ही नहीं ले सकते। कुछ लोगों द्वारा धांधली बरतते हुए नियमों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। जीत हासिल करने के लिए कुछ सदस्यों की फर्जी लिस्ट तैयार की गई है, जिसकी स्वीकृति जिला रजिस्ट्रार फर्म और सोसायटी से नहीं ली गई है। रेजीडेंट ने बताया कि चुनावा प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए कुछ लोगों द्वारा नियमों को ताक पर रखा जा रहा है इसलिए उन्होंने चुनाव का बायकाट का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं रक्षाबंधन त्योहार के दिन चुनाव करवाना भी एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है। क्योंकि इस दिन महिला सदस्य या तो घर में व्यस्त रहती हैं या वे रिश्तेदारी में गई होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार कालका ने उपायुक्त पुलिस पंचकूला से 26 अगस्त को होने वाले चुनावों के लिए पुलिस सहायता की मांग की है। तहसीलदार ने शांतिपूर्ण चुनावों का हवाला देते हुए चुनावों के दौरान करीब 15 महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed