{"_id":"5b81b12342c7924674624cd5","slug":"153522613620-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन: ट्रेनें फुल, लटक कर किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन: ट्रेनें फुल, लटक कर किया सफर
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन: ट्रेनें-बसें सब फुल, लटक कर रहे सफर
- स्टेशन पर एटीवीएम खराब, टिकट काउंटर पर लगी लंबी कतारें
- दिल्ली जाने वाली सभी वॉल्वो बसों में नो सीट, टैक्सी का बढ़ा किराया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। रक्षाबंधन पर घर जाने की भागमभाग में रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड पर मौजूद अधिकतर चेहरे जगह ना मिलने से उदास नजर आए। चंडीगढ़ और पंचकूला बस स्टैंड से चलने वाली अधिकतर बसों में सीट फुल थी। बसों में मारामारी को देखते हुए प्राइवेट ट्रैवल्स कंपनी संचालकों ने जमकर चांदी कूटी। वहीं, घर जाने की होड़ में रेलवे स्टेशन पर चलने वाली ट्रेनों में यात्री लटक कर सफर करते दिखे। अमर उजाला ने रेलवे स्टेशन से लेकर बसों में चल रही मारामारी को जानने के लिए ग्राउंड जीरो पर जाकर यात्रियों की समस्या को जाना। सबसे अधिक समस्या रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली। जहां खराब पड़ी एटीवीएम के चलते जनरल टिकट काउंटर पर लंबी कतारें लगी रहीं। स्टेशन पर टिकट लेने के दौरान ही यात्रियों के पसीने छूट रहे थे। इसके पीछे का मुख्य कारण रेलवे में मैनपावर की कमी होना है। हालांकि रक्षाबंधन के मद्देनजर रेलवे ने शनिवार को आठ के आठ काउंटर खोले। इसके बाद भी यात्रियों को राहत नहीं मिली।