फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 15 लाख की राहत सामग्री से भरे ट्रक को उपायुक्त ने किया रवाना

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 15 लाख की राहत सामग्री से भरे ट्रक को उपायुक्त ने किया रवाना

Sat, 25 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 15 लाख की राहत सामग्री से भरे ट्रक को उपायुक्त ने किया रवाना
बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक को किया रवाना
विज्ञापन


- जिला रेडक्रास सोसायटी को नोडल एजेंसी बनाया
- जिलावासियों से सहायता के लिए मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड में राशि जमा कराने की अपील की

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष मुकुल कुमार ने सेक्टर-15 स्थित रेडक्रॉस कार्यालय से केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 15 लाख रुपये की राशि की सामग्री से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपायुक्त के साथ अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप डांढा, नगराधीश ममता शर्मा, रेडक्रॉस समिति के सचिव अनिल जोशी सहित विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बताया कि केरल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भेजे गए इस ट्रक में राहत सामग्री देने वालों में हरियाणा पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन, बरवाला, पंचकूला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, पटियाला मार्केट भंडारा मनसा देवी, जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन शामिल हैं। उपायुक्त ने बताया कि इसके अलावा करीब ढाई लाख रुपये पोहा (खाद्य-पदार्थ) से भरा ट्रक भी केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केरल में आई बाढ़ में वहां पर जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। ऐसी कठिन परिस्थिति में सभी का सामूहिक दायित्व बनता है कि दुख की घड़ी में राहत पहुंचाने के लिए आगे आएं। केरल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भेजे गए ट्रक में दवाईयां, 2640 जोड़े हवाई चप्पल व 101 जूते, 1565 तौलिये, साड़ियां, कोल्ड क्रीम, टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश-शेविंग किट, साबुन सहित अन्य जरूरी सामग्रियां भी भेज दी गई हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि वे केरल त्रासदी में पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड में भी राशि जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा जिला रेडक्रास सोसायटी को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed