फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16 अक्तूबर से चंडीगढ़ से करें भारत दर्शन की सैर

16 अक्तूबर से चंडीगढ़ से करें भारत दर्शन की सैर

Sat, 21 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
16 अक्तूबर से चंडीगढ़ से करें भारत दर्शन की सैर
16 अक्तूबर से चंडीगढ़ से करें भारत दर्शन की सैर
विज्ञापन


- महज 11340 रुपये में चंडीगढ़ से रामेश्वरम, मदुरै, त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली, तिरुपति तक ट्रेन से सफर का ले सकते हैं मजा
- आईआरसीटीसी ने ट्राइसिटी के लोगों के लिए तैयार किया स्पेशल पैकेट

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सिटी ब्यूटीफुल के लोग अगर अक्तूबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने भारत दर्शन के लिए स्पेशल पैकेज तैयार किया है। इस ट्रेन में बुकिंग के लिए ऑनलाइन व आईआरसीटीसी के ऑफिस से की जा सकती है। 11 रातें और 12 दिन के इस स्पेशल टूर पैकेज के लिए यात्रियों से 11,340 हजार रुपये लिए जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए बुकिंग 15 जुलाई से शुरू कर दी गई। ये ट्रेन भारत दर्शन के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 16 अक्तूबर को सुबह सात बजे रवाना होगी।

पैकेज में ये सुविधाएं मिलेंगी
इस टूूर पैकेज में आईआरसीटीसी ने जो सुविधाएं रखी हैं, उनमें स्लीपर क्लास से यात्रा, बिना एसी के धर्मशाला या डोरमैट्री में ठहरने की व्यवस्था, सुरक्षा, टूर एस्कॉर्ट और तीन वक्त का खाना (शाकाहारी) शामिल हैं। इसके साथ-साथ बस के जरिए दर्शनीय स्थलों की यात्रा भी पैकेज में शामिल है। इस ट्रेन की टिकट आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक की जा सकती है। इसके अलावा चंडीगढ़ के सेक्टर-34 पर जोनल ऑफिस में भी इसकी बुकिंग की सुविधा है।
विज्ञापन


क्या कहना है रीजनल प्रवक्ता शुभम आर्या का
आईआरसीटीसी के रीजनल प्रवक्ता शुभम आर्य ने बताया है कि भारत दर्शन टूर पैकेज में हमारे पास 800 सीटें हैं, जिनमें 70 फीसदी से ज्यादा सीटें चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के लोगों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। इस ट्रेन में 11 कोच हैं। आर्य ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बुक होने में कोई परेशानी सामने आए तो दफ्तर के फोन नंबर 0172-4645795 पर संपर्क करके जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका
- रामनाथ स्वामी मंदिर - रामेश्वरम
- मीनाक्षी मंदिर - मदुरै
- कोवलम बीच, पद्मनाभ स्वामी मंदिर, संतगिरि - त्रिवेंद्रम
- कन्याकुमारी
- रंगनाथस्वामी मंदिर - तिरुचिरापल्ली
- तिरुमाला हिल्स, तिरुपति दर्शन - रेनीगुंटा (तिरुपति)
- पद्मावती मंदिर - रेनीगुंटा (तिरुपति)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed