{"_id":"5b3931644f1c1b12658b497b","slug":"1530474852520-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने सरकार से की 20 लाख रुपये मुआवजा व नौकरी देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने सरकार से की 20 लाख रुपये मुआवजा व नौकरी देने की मांग
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की कैमी मर्डर मामला
कांग्रेस ने सरकार से मांगा 20 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी
- इंटक का नाम इस्तेमाल करने पर आरोपी भूपेंद्र बब्बू पर करेंगे कानूनी कार्रवाई: जाखड़
- कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बोले, मुआवजा और नौकरी न मिलने पर करेंगे आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। इंटक के प्रदेश प्रवक्ता नसीब जाखड़ ने विक्की कैमी हत्याकांड मामले में शिकायतकर्ता योगराज माजरा से घटना की सारी जानकारी ली और मृतक के परिजनों से दुख बांटा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है और सरकार सोई पड़ी है। उन्होंने विक्की के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले में मुख्य आरोपियों में से एक भूपेंद्र बब्बू द्वारा इंटक के नाम का दुरुपयोग किया जा रहा था। जबकि न तो उसे इंटक में कोई जानता है और न ही उसके पास इंटक का कोई पद है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इससे पहले इंटक के आला नेताओं समेत किसी को यह पता ही नहीं था कि बब्बू इंटक के नाम का इस्तेमाल कर रहा है। इंटक इस मामले में जल्द ही कानूनी कार्रवाई करने जा रही है। उन्होंने कहा कि विक्की के परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए वे डीसीपी को मिलकर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने व मामले में हर तरह से परिवार का सहयोग करने की मांग करेंगे। वहीं कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनवीर कौर गिल ने कहा कि विक्की के परिजनों को मुआवजा और नौकरी नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा।