{"_id":"5b3931614f1c1bc5628b8225","slug":"1530474848720-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 20 मार्केट स्थित एसपी के पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 20 मार्केट स्थित एसपी के पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपी के पेट्रोल पंप पर तेल की घटतौली, लोगों ने किया हंगामा
- सेक्टर-20 मार्केट स्थित पेट्रोल पंप पर एक लीटर की बजाय मिल रहा 700 एमएल पेट्रोल
- पेट्रोल भरवाने आए लोगों ने पकड़ी हेराफेरी, लोगों ने मीटर रीडिंग के साथ छेड़छाड़ का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-20 मार्केट स्थित पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा हुआ। पेट्रोल भरवाने आए कई लोगों ने कम पेट्रोल देने का आरोप लगाते हुए कर्मियों और लोगों के बीच बहस हुई। इसके बाद जब पेट्रोल मापा गया तो एक लीटर में से तीन सौ एमएल कम निकला। जिसके बाद फतेहपुर के लोगों ने पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ जमकर रोष जताया। काफी देर बाद ग्रामीणों के दखल के बाद मामला शांत हुआ।
मार्केट स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर फतेहपुर निवासी संदीप सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर उसने अपनी बाइक में ढाई सौ रुपये का तेल डलवाया था। अगले दिन सुबह वह मार्केट पहुंचा तो उसकी बाइक बंद हो गई। पेट्रोल पंप कर्मियों से रविवार सुबह संदीप ने कहा कि आप लोग पेट्रोल कम डालते हो। इस बात को पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी मानने को तैयार नहीं थे। फिर संदीप ने एक लीटर पेट्रोल डलवाया। जो तीन सौ एमएल कम निकला। ये लोग हंगामा कर हीं रहे थे, इस बीच अपनी एक्टिवा पर सेक्टर-20 निवासी पवन पहुंचे। उन्होंने भी बताया कि अक्सर ये पेट्रोल की मीटर रीडिंग में खेल करते हैं। एक तो ऐसे ही पेट्रोल महंगा और ऊपर से पेट्रोल पंप पर लोगों को कम पेट्रोल दिया जा रहा है।
वहीं, इस बाबत पेट्रोल पंप संचालक आरसी सेठी ने बताया कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। बाकायदा लोगों को मीटर रीडिंग के साथ पेट्रोल दिया जा रहा है।
सेक्टर-20 एचपी के पेट्रोल पंप पर अक्सर लोगों की शिकायत रहती है, कि लोगों को पेट्रोल कम दिया जा रहा है। इस बात को लेकर रविवार को पहले पेट्रोल लिया गया तो वो कम मिला, जब दोबारा पेट्रोल लिया गया तो वो ज्यादा हो गया। पेट्रोल डालने वाले पंप पर हेराफेरी कर रहे हैं। - हरी चरण, निवासी फतेहपुर सेक्टर-20।
विज्ञापन
सेक्टर-20 स्थित पेट्रोल पंप पर रोजाना लोगों को रीडिंग से कम तेल दिया जा रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। क्योंकि ये एक दिन का नहीं रोजाना का खेल है। - संदीप सिंह, निवासी सेक्टर-20।
एचपी के पेट्रोल पंप पर मीटर रीडिंग में कर्मचारी खेल कर रहे हैं। एक नहीं दर्जनों लोग पेट्रोल पंप कर्मियों और पेट्रोल पंप संचालक से शिकायत कर चुके हैं, उसके बाद भी लोगों को पेट्रोल कम दिया जा रहा है। रविवार को भी ऐसा हुआ तो मजबूरन लोगों को विरोध करना पड़ा। - गुरपाल सिंह, निवासी फतेहपुर सेक्टर-20।