{"_id":"67225659dfeb9886e10f0a2d","slug":"153-drug-smugglers-linked-to-pakistan-exposed-property-worth-rs-208-crore-seized-chandigarh-news-c-16-1-pkl1079-551993-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पाकिस्तान से जुड़े 153 ड्रग्स तस्करों का पर्दाफाश, 208 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पाकिस्तान से जुड़े 153 ड्रग्स तस्करों का पर्दाफाश, 208 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त
विज्ञापन
-हर केस में पुलिस ने दो किलो से ज्यादा की हेरोइन बरामद, कानाडा-जर्मनी तक जुड़े हैं तार
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पाकिस्तान से पंजाब तक 153 बड़े ड्रग्स तस्करों का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई इस साल जनवरी से अब तक की गई है। इन 153 केस में पंजाब पुलिस ने दो किलोग्राम से ज्यादा की हेरोइन बरामद की है। ड्रग्स कारोबार से जुड़े इन बड़े तस्करों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 208 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इनमें अधिकतर ड्रग्स तस्करों के तार पाकिस्तान से जुड़े थे। यहां तक की कई मामलों में ड्रग्स नेटवर्क कनाडा, जर्मनी और अन्य देश से भी जुड़ा था। पहली बार पुलिस ने बड़े ड्रग्स तस्कर अवतार सिंह उर्फ तारी को प्रदेश में उसके नेटवर्क को तोड़ने के लिए बठिंडा की हाई सिक्योरिटी जेल में दो साल के लिए कड़ी निगरानी में रखने का कदम उठाया है। डीजीपी ने बताया कि ड्रग्स तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए हाल ही में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है, जो आधुनिक तकनीक से लैस है।
पंजाब पुलिस ने इस वर्ष अब तक प्रदेशभर में एनडीपीएस एक्ट के तहत 7,686 केस दर्ज किए हैं। इन एफआईआर में पुलिस ने 10,524 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इन केस में 790 किलो हेरोइन, 860 किलो अफीम और 36,711 किलो भुक्की बरामद की है। डीजीपी ने बताया कि ड्रग्स तस्करी पर नकेल कसने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुलिस की ओर से स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है। वहीं, किसी को इस बारे में सूचना मिलती है तो पुलिस को सूचित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त फार्मास्यूटिकल ड्रग दुरुपयोग में शामिल नेटवर्क, विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात से जुड़े नेटवर्क, पंजाब में नशीली दवाओं के व्यापार को बढ़ावा देने वाली सप्लाई चेन को खत्म करने के लिए जांच की है।