फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   गैंगस्टर संपत नेहरा से जुड़े सभी मामलों की जांच में जुटी एसटीएफ

गैंगस्टर संपत नेहरा से जुड़े सभी मामलों की जांच में जुटी एसटीएफ

Wed, 13 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर संपत नेहरा से जुड़े सभी मामलों की जांच में जुटी एसटीएफ
एहतियात के तौर पर एसटीएफ के जवानों ने पहनी थी बुलेट प्रूफ जैकेट
विज्ञापन


- गैंगस्टर संपत नेहरा से जुड़े सभी मामलों की जांच में जुटी एसटीएफ
- संपत से कैदी को फरार कराने के मामले में इस्तेमाल असलहे की बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। गैंगस्टर संपत नेहरा से पूछताछ के दौरान उसने कबूल कर लिया है कि पिछले साल पंचकूला के सिविल अस्पताल से कैदी दीपक को फरार करवाने में वह भी शामिल था। आरोपियों ने पंचकूला में इस वारदात को अंजाम देने के लिए पुलिस पर भी फायरिंग की थी जबकि इससे पहले अस्पताल में मिर्च पाउडर का भी स्प्रे किया था। वहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को लेकर पुलिस का कहना है कि बुलेट प्रूफ जैकेट सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था एहतियात के तौर पर की गई थी। सोमवार को पंचकूला की अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को हिसार ले जाया गया। हरियाणा के शहरों में हुए जिन आपराधिक वारदातों में संपत नेहरा नामजद हैं सभी की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है।
हैदराबाद से गिरफ्तार संपत नेहरा को करीब एक सप्ताह पहले साइबराबाद (हैदराबाद) से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया, जबकि वहां से दो-तीन साथी भागने में कामयाब भी हो गए। संपत के खिलाफ हरियाणा में दर्ज मामलों की जांच में जुटी एसटीएफ लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तमाम अपराधियों को तलाश रही है, जिन्होंने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित आसपास के अन्य प्रदेशों में बड़े आपराधिक मामलों को अंजाम दिया है। रिमांड के दौरान संपत से कैदी को फरार करवाने के दौरान इस्तेमाल असलहे की बरामदगी सहित उससे जुड़े तमाम आपराधिक मामलों की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


पेशी के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से बरती सावधानी
गैंगस्टर को जब पंचकूला की अदालत में पेश किया जा रहा था, उस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसटीएफ के जवानों ने बुलेट प्रूफ जैकेट जरूर पहन रखी थी, लेकिन पुलिस का कहना है कि किसी भी घटना की आशंका के मद्देनजर ऐसा किया गया। अदालत में पेश करने के बाद लौटते हुए उसके हाथों में हथकड़ी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed