फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   चंडीगढ़-पंचकूला सीमा पर होमगार्ड जवानों का प्रदर्शन

चंडीगढ़-पंचकूला सीमा पर होमगार्ड जवानों का प्रदर्शन

Tue, 22 May 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़-पंचकूला सीमा पर होमगार्ड जवानों का प्रदर्शन
धरने पर बैठे होमगार्डों ने सीएम आवास की ओर किया कूच
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की ओर से पत्थर फेंके जाने की वजह से चंडीगढ़ पुलिस का एक कांस्टेबल जख्मी

- चंडीगढ़-पंचकूला सीमा पर होमगार्ड जवानों का प्रदर्शन
- वाटर कैनन से होमगार्ड के जवान चोटिल

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अपनी मांगों को लेकर पिछले करीब एक महीने से धरनास्थल पर बैठे होमगार्ड के सैकड़ों जवानों ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास के लिए कूच किया। लेकिन पंचकूला-चंडीगढ़ सीमा पर बेरिकैटिंग की वजह से जवानों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल सका। कूच के लिए रवाना हुए जवानों को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा, जिसमें होमगार्ड के छह से आठ जवानों को चोटें भी आईं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की तरफ से पत्थर फेंके जाने की वजह से चंडीगढ़ पुलिस का एक कांस्टेबल जख्मी भी हो गया। हालांकि होमगार्ड के जवानों ने इससे इंकार करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। इस विरोध प्रदर्शन में चोटिल होमगार्ड के जवानों को भी सिविल अस्पताल ले जाया गया।
करीब 3.30 बजे होमगार्ड के जवान अपनी मांगों के समर्थन में कूच के लिए हैफेड ग्राउंड के पास से रवाना हुए। सुरक्षा के लिहाज से पंचकूला और चंडीगढ़ पुलिस ने सभी तैयारियां पहले ही कर रखी थी, ताकि प्रदर्शन करने वालों को हाउसिंग बोर्ड चौराहे से पहले रोक लिया जाए।
विज्ञापन

होमगार्ड एसोसिएशन के राज्य प्रधान अध्यक्ष विकास रंगा व महासचिव नवीन पूनिया के मुताबिक अप्रैल माह से सैकड़ों जवान 365 दिन के रोजगार की गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने सरकार पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया, जबकि वाटर कैनन के इस्तेमाल से कई जवान चोटिल हो गए। पत्थर फेंके जाने के बारे में विकास ने बताया कि हमारे जवानों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है और मांगें माने जाने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed