फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के जेई की परीक्षा में ब्राहमण समुदाय से संबंधित सवाल पूछने पर उठा विवाद

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के जेई की परीक्षा में ब्राहमण समुदाय से संबंधित सवाल पूछने पर उठा विवाद

Mon, 14 May 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के जेई की परीक्षा में ब्राहमण समुदाय से संबंधित सवाल पूछने पर उठा विवाद
101 काले ब्राह्मण करेंगे एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का ‘स्वागत’
विज्ञापन


- ब्राह्मण समाज के लोगों ने पुलिस कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा
- 19 मई को कुरुक्षेत्र में आयोजित रोड शो में दिखाएंगे काले झंडे

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पंचकूला हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के जेई की परीक्षा में ब्राह्मण समुदाय से संबंधित सवाल पूछने पर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने रविवार को पंचकूला सेक्टर - दो स्थित श्रीराम मंदिर में विरोध जताया और केस दर्ज करने के लिए पुलिस कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं भगवान परशुराम ब्राह्मण कल्याण संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने जूनियर सिविल इंजीनियरिंग के पेपर में ब्राह्मण समाज एवं ब्राहमण बेटियों के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से माफी मांगने को कहा है। हरियाणा में 36 बिरादरी एक समान है और किसी को भी जाति-धर्म पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। जितेंद्र शर्मा ने कहा कि ‘बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली भाजपा के राज में बेटियों की इज्जत तो पहले से ही सुरक्षित नहीं है अब उनके बारे में इस तरह के सवाल पूछ कर उन्हें अपमानित करने का काम सरकार के स्तर पर भी होने लगा है। सेक्टर - दो में आयोजित विरोध प्रदर्शन में समाज के लोगों ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों ने निर्णय लिया है कि जैसे ही मुख्यमंत्री विदेश यात्रा से आएंगे, एयरपोर्ट पर 101 काले ब्राह्मण मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे और 19 मई को कुरुक्षेत्र में रोड शो में काले झंडे दिखाएंगे। अगर मुख्यमंत्री इस पर भी कमीशन के चैयरमेन भारती को बर्खास्त करने व अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर नहीं करवाएंगे, तो आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करेंगे। इस सभा में दीपक कौशिक, सुधा भारद्वाज, रुचि शर्मा, बीपी गौर, राजेश वशिष्ठ, अश्वनी शर्मा, कर्मवीर कौशिक, हरियाणा, राजिंदर कौशिक, प्रेम राज कौशिक, कुलभूषण शर्मा, गीतांजलि झा, मांगेराम शर्मा, दयानंद कौशिक विनोद शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed