फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सात अप्रैल से चार मीटर के दायरें में बुजुगों को मिलेंगी आठ सुविधाएं

सात अप्रैल से चार मीटर के दायरें में बुजुगों को मिलेंगी आठ सुविधाएं

Sun, 01 Apr 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सात अप्रैल से चार मीटर के दायरें में बुजुगों को मिलेंगी आठ सुविधाएं
जनरल अस्पताल में बुजुर्गों की जांच के लिए बने सीनियर सिटीजन काउंटर्स
विज्ञापन

- सात अप्रैल से पंचकूला के चार मीटर के दायरे में आठ सुविधाएं देने वाला प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल बना
- रजिस्ट्रेेशन, खून जांच, अर्थो, सर्जरी, मेडिसिन डॉक्टर, मेडिसिन बीपी, शूगर, ईसीजी की मिलेगी सुविधा
दीपक शाही
पंचकूला।
सेक्टर-छह के जनरल अस्पताल में जांच के लिए आने वाले बुजुर्गों को अस्पताल की पहली, दूसरी, व तीसरी मंजिल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्योंकि उनके लिए अस्पताल की नई बिल्डिंग के एक ब्लॉक में चार सीनियर सिटीजंस काउंटर्स बनकर तैयार हो चुके हैं। जहां सात अप्रैल से बुजुर्गों के इलाज से जुड़ी आठ (ओपीडी रजिस्ट्रेशन, ब्लड सैंपल की जांच, बीपी, ब्लड शूगर, ईसीजी की जांच, मेडिसिन, अर्थो, सर्जरी के डॉक्टर से जांच की) सुविधाएं मिलेंगी। इन काउंटर्स पर आकर बुजुर्गों के इलाज से जुड़े 80 फीसदी काम पूरे हो जाएंगे। यानि कुल मिलाकर अब अस्पताल में आने वाले बुुुुजुर्गों को जांच के लिए रजिस्ट्रेशन कराने से डॉक्टर से जांच व मेडिसिन के लिए अस्पताल में इधर-उधर धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।

चादरों के कलर कोड पर तैयार किए काउंटर्र्स:
जनरल अस्पताल में मरीजों के वार्ड में बेड पर बिछाई जाने वाली चादरों के कलर कोड पर अस्पताल की नई बिल्डिंग के ए ब्लॉक में सीनियर सिटीजन काउंटर्स बनाया गया है। अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजीव त्रेहन ने बताया कि बुढ़ापा बहुधा बचपन का पुनरागपन हुआ करता है। इसलिए अस्पताल में बनाए गए सीनियर सिटीजन काउंटर्स पर खास कलर का ध्यान रखा गया है, जो बुजुर्गों की आंखों को सुकून दे।
विज्ञापन


अब अस्पताल में नहीं सताएगी इंफेक्शन की चिंता
अब जनरल अस्पताल से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट से इंफेक्शन की चिंता अस्पताल में आने वाले मरीजों को करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब अस्पताल के रास्ते पॉलीथिन में कर्मचारी बायो मेडिकल वेस्ट अस्पताल के अंदर से बाहर ले जाते नहीं दिखेंगे और ये वेस्ट अब किसी मरीज के संपर्क में भी नहीं आएगा। क्योंकि इस बायो मेडिकल वेस्ट को बायो मेडिकल सेग्रीगेशन सेंटर तक पहुंचाने के लिए ई-बायो मेडिकल कार्ट की व्यवस्था की गई। जो अस्पताल के बायो मेडिकल वेस्ट को दूसरी जगह पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अस्पताल के पीएमओ डॉ. संजीव त्रेहन
जनरल अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजीव त्रेहन ने बताया कि बुजुर्गों के लिए सात अप्रैल से ट्रायल बेस पर चार सीनियर सिटीजन काउंटर्स की शुरुआत की जा रही है, जहां एक जगह बुजुर्गों के इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन, खून जांच, बीपी, शुगर और ईसीजी की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस काउंटर्स पर जनरल मेडिसिन के डॉक्टर की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। जो बुजुर्गों की जांच करेंगे। ये काउंटर्स पूरी प्लानिंग के साथ बनाए गए हैं। इस काउंटर्स के ठीक सामने एक मीटर की दूरी पर सर्जरी और अर्थो की ओपीडी है, जहां बुजुर्ग आसानी से जांच करा सकेंगे। वहीं मेडिसिन डिस्पेंसरी भी है, जहां बुजुगों को डॉक्टरों की ओर से जांच के बाद मेडिसिन भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed