{"_id":"5abe998e4f1c1bec618b48ae","slug":"152244085519-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पंचकूला के ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-पंचकूला के ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है टूर्नामेंट
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
टेस्ट मैच मोदी दोस्ती कप का शुभारंभ
- पंचकूला के ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा टूर्नामेंट
- टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया अफगानिस्तान के टीम ने
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन दिवसीय टेस्ट मैच मोदी दोस्ती कप का शुभारंभ हरियाणा के कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने किया। इस मौके पर फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया व विधायक घनश्याम सर्राफ विशेष अतिथि रहे। प्रधान सुरेंद्र लोहिया, महासचिव रवि चौहान, कोषाध्यक्ष संजय गोयल, सीइओ रवि बाटी ने धनखड़ और सर्राफ का स्वागत किया। भारतीय टीम के कप्तान रवि पाटिल और अफगानिस्तान के श्री आगा ने चीफ गेस्ट से अपनी टीम के खिलाड़ियों का परिचय करवाया। टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान के चार विकेट के नुकसान पर डिनर टाइम तक 66 ओवर में 197 रन बना चुके थे। भारत टीम के कप्तान रवि पाटिल ने नवी का विकेट झटका, शिवकुमार ने अशरफ का विकेट लिया। वहीं, नवी 85 बॉल पर 44 रन बनाये और अशरफ ने 86 बॉल पर 59 रन बनाए। 99 बॉल पर 36 रन बनाने वाले जमील खान का विकेट शांतनु सरकार ने लिया और 90 बॉल पर 31 रन बनाने वाले कुदरत का विकेट अनिल छौक्कर ने झटका।