फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सीएम ने कहा उन्हें सर्वोच्च न्यायालय पर पूरा विश्वास है और हरियाणा को सतलुज यमुना लिंक नहर से उसके हिस्से का पानी मिलकर रहेगा

सीएम ने कहा उन्हें सर्वोच्च न्यायालय पर पूरा विश्वास है और हरियाणा को सतलुज यमुना लिंक नहर से उसके हिस्से का पानी मिलकर रहेगा

Mon, 26 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने कहा उन्हें सर्वोच्च न्यायालय पर पूरा विश्वास है और हरियाणा को सतलुज यमुना लिंक नहर से उसके हिस्से का पानी मिलकर रहेगा
विपक्षी पार्टियां सतलुज यमुना नहर के मुद्दों पर आंदोलन न करें: सीएम
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री बोले, आंगनबाड़ी वर्करों को लोकहित में अपना आंदोलन हटाना लेना चाहिए
- मुख्यमंत्री पंचकूला में 83.64 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तीन परियोजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे थे
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्षी पार्टियों से आग्रह किया है कि वे धैर्य रखें और सतलुज यमुना नहर के मुद्दों पर किसी प्रकार का आंदोलन न करें। उन्हें स्वयं सर्वोच्च न्यायालय पर पूरा विश्वास है और हरियाणा को सतलुज यमुना लिंक नहर से उसके हिस्से का पानी मिलकर रहेगा। मुख्यमंत्री रविवार को पंचकूला में 83.64 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तीन परियोजनाओं का लोकार्पण करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सात मार्च को इनेलो के दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन के संबंध में उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा के हक में फैसला दिया है और अब केवल सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को क्रियांवित किया जाना है। हमें शीर्ष अदालत पर पूरा विश्वास है। विपक्षी पार्टियों को भी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर भरोसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसवाईएल का मुद्दा सर्वोच्च न्यायालय में राष्ट्रपति संदर्भ के लिए 10-12 वर्षों से लंबित था। वर्तमान राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में मामले की जोरदार पैरवी की और इस पर नियमित सुनवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा के हक में फैसला दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नवंबर में छात्र संघ चुनाव करने की पहले ही घोषणा कर चुकी है और आगामी शैक्षणिक सत्र में छात्र संघ चुनाव होंगे। इनेलो का धरना प्रदर्शन इस मुद्दे पर न्याय संगत नहीं है। ऐसे मामलों में जब एक मुद्दे पर सहमति हो चुकी है तो ऐसी ओछी हरकतों से बाज आना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्परों के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकहित में इन्हें अपना आंदोलन हटाना लेना चाहिए, उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्कीम केंद्र सरकार द्वारा वर्षों से चलाई जा रही है, राज्य सरकार भी अपना हिस्सा दे रही है हालांकि राज्य सरकार इन कर्मचारियों को अपने हिस्से से कई ज्यादा दे रही है। यदि कोई मामला है तो उसे सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed